
चर्चा में क्यों?
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले जनजातीय कला महोत्सव 2026 का कल नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने शिरकत की।
प्रमुख बिंदु:
मुख्य उपस्थिति: समापन समारोह में जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक विरासत: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने रेखांकित किया कि भारत के जनजातीय समुदायों के पास कला, संस्कृति, विरासत और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का एक असाधारण भंडार है।
आजीविका पर जोर: संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह महोत्सव कलाकारों की रचनात्मकता को स्थायी आजीविका (Sustainable Livelihood) के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उद्देश्य: इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की पहल का मुख्य उद्देश्य जनजातीय कला को वैश्विक पहचान दिलाना और कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – दुनिया के 25% दूध उत्पादन के साथ भारत नंबर वन
(Tribal Arts Festival 2026)
