
चर्चा में क्यों?
नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय पैरा-एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें स्टार एथलीट सुमित अंतिल का स्वर्ण पदक प्रमुख है।
प्रमुख बिंदु
सुमित अंतिल का जलवा: सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में 69.25 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया।
इसी स्पर्धा में पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91 मीटर के साथ रजत (Silver) और पूनम राम ने 49.48 मीटर के साथ कांस्य (Bronze) पदक जीता।
T-13 श्रेणी: भारत का पूरा दबदबा रहा; सुबोधकांत ने स्वर्ण, प्रियांशु कौशिक ने रजत और अवनील कुमार ने कांस्य पदक जीता।
T-46/T-47 श्रेणी: भाविक कुमार ने स्वर्ण और जसबीर सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया।
महिला एथलीटों का प्रदर्शन: * 400 मीटर (T-11/T-12): तेजलबेन अमराजी डामोर ने स्वर्ण पदक जीता।
गोला फेंक (Shot Put): लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अक्कुटाई सीताराम उलभगत ने रजत पदक जीता।
शॉट पुट (पुरुष F-46): रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि देवेंद्र सिंह को रजत और लोकेश अकोल को कांस्य मिला।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – दुनिया के 25% दूध उत्पादन के साथ भारत नंबर वन
(World Para Athletics Grand Prix 2026: Sumit Antil wins gold medal in javelin throw)
