बोधगया में आयोजित किया गया 15वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा

ख़बरों में क्यों ?

महाबोधि मंदिर में सोमवार से 15वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा  शुरू हुई। महाबोधि मंदिर में 13 देशों के बौद्ध धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से इस समारोह का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस उपलक्ष्य पर बोधगया में अलग-अलग देशों की ओर से विश्वशांति यात्रा निकाली गयी।
  • शोभायात्रा में बांग्लादेश, श्रीलंका, लाओस, कम्बोडिया, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, वियतनाम और भूटान आदि देशों की संस्कृति साफ झलक रही थी।
  • शोभायात्रा रॉयल थाई बौद्ध मठ से निकली जो कालचक्र मैदान तक पहुंची और महाबोधि मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई।
  • विभिन्न देशों के धर्मगुरुओं के साथ बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु भी त्रिपिटक पूजा में भाग लेने पहुंचे हैं।
  • महाबोधि मंदिर में पूजा शुरू होने के पहले बौद्ध धर्मगुरुओं ने त्रिपिटक के माध्यम से दुनियां को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।
  • थेरवादी देशों के पांच हजार से ज्यादा बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु पूजा में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram