बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल – Major Tourist Places in Bihar

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल

पटना 

पटना बिहार की राजधानी और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है  पटना गंगा के दाहिने तट पर स्थित है यहाँ पर गंगा घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है पटना सिक्खों के लिये एक अत्यंत ही पवित्र स्थल है। सिक्खों के 10वें तथा अंतिम गुरु गुरू गोबिंद सिंह का जन्म पटना में हीं हुआ था।

गया 

गया बिहार व झारखण्ड की सीमा पर फाल्गु नदी के तट पर बसा बिहार का एक प्रमुख नगर है यह नगर हिन्दुओ द्वारा पिंडदान और श्राद के लिए प्रसिद्ध है  गया से 17 किलोमीटर की दूरी पर बोधगया स्थित है जो  एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है और यहीं बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी

नालन्दा 

गया बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है प्राचीन काल में यहाँ नालंदा विश्वविद्यालय था इस विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 450 ईसवीं में गुप्त शासक कुमारगुप्‍त ने की थी चीनी यात्री हेनसांग ने नालंदा विश्वविद्यालय में दस वर्षों तक बौद्ध दर्शन, धर्म और साहित्य का अध्ययन किया था 12वीं शताब्दी में बख़्तियार ख़िलजी ने आक्रमण करके इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था|

वैशाली 

वैशाली बिहार का एक जिला है यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल अशोक स्तम्भ , बौध स्तूप, राजा विशाल का गढ़ आदि है

राजगीर 

बिहार का राजगीर गर्म झरनों के लिए प्रसिद्ध है  यहाँ जैन व हिन्दुओं के अनेक पवित्र धार्मिक स्थल हैं। और यहीं प्रथम विश्‍व बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था।

मनेर 

मनेर बिहार की राजधानी से 29 किमी की दूरी पर स्थित है यहाँ शाहदौलत और शेख याहिया मनेरी के मक़बरे हैं।

सीतामढ़ी

सीतामणि को माँ सीता का जन्म स्थान माना जाता है ऐसा माना जाता है की यही के पुरौना नामक स्थान पर जब राजा जनक हल जोत रहे थे तो धरती से सीता माता का जन्म हुआ  जानकी स्थान मंदिर , उर्बीजा कुंड , हलेश्वर स्थान , पंथ पाकड़ , बगही मठ आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram