अर्थव्यवस्था के लिए मानसून के महत्त्व को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानसून परियोजना कार्यालय (IMPO) का उद्घाटन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानसून परियोजना कार्यालय (IMPO) शुरू किया गया है। इस कार्यालय की स्थापना देश की अर्थव्यवस्था के लिए मानसून के महत्त्व को उजागर करने के लिए की गई है।
शुरू के पाँच सालों के लिए IMPO पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पर आधारित होगा। विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम और विश्व मौसम अनुसंधान कार्यक्रम के नेतृत्व में IMPO अंतर्राष्ट्रीय मानसून अनुसंधान से संबंधित कनेक्शन और गतिविधियों को पहचानने और बढ़ावा देने के साथ-साथ इसमें शामिल होगा।
IMPO की स्थापना से विश्व भर में मानसून अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक समुदायों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram