बिहार में दिखी दुर्लभ प्रजाति की एटलस मॉथ तितली

ख़बरों में क्यों?

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से सटे हरनाटाड़ वनक्षेत्र के बैरिया काला गांव में दुर्लभ प्रजाति की एटलस मॉथ तितली मिली है। उसके दोनों पंखों पर सांप की आकृति बनी है।

प्रमुख बिंदु

  • एटलस मॉथ दुर्लभ प्रजाति की तितली है। यह अमेरिका, मलेशिया, चीन, स्पेशन, अफ्रीका आदि देशों में पाया जाता है।
  • सभी देशों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। उसके पंख 24 सेंटीमीटर तक के होते हैं। उसके पंख का फैलाव 15 से 17 सेंटीमीटर तक होता है।
  • एटलथ मॉथ जून से अगस्त के अंत तक दिखाई देते हैं। इसके अंडे से बच्चे दो सप्ताह में निकलते हैं। प्यूपा से बड़ी तितली बनने में 21 दिनों तक का समय लग जाता है। पूरा आकार लेने के बाद इसका जीवन चक्र 10 दिनों का होता है।
  • एटलस मॉथ सबसे बड़े कीटों में से एक है। इसको खतरा महसूस होने पर सांप की तरह दिखने वाले पंख को फड़फड़ाती है। इससे शिकार करने वाले जीव डर जाते हैं। इससे उसकी सुरक्षा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram