करेंट अफेयर्स क्विज – नवम्बर 2023

करेंट अफेयर्स क्विज – नवम्बर 2023

#1. 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म या गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला -

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए अपने प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार का अनावरण किया गया। पुरस्कार में 40 लाख रुपये की धनराशि, एक प्रमाणपत्र और एक गोल्डन पीकॉक मेडल शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अब्बास अमीनी द्वारा निर्देशित फारसी भाषा की फिल्‍म, ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ को प्रदान किया गया। एंथनी चेन द्वारा निर्देशित फ्रेंच, ब्रिटिश और ग्रीक सह-निर्माण वाली फिल्म ड्रिफ्ट को 54वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त हुआ।

#2. 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ -

सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

#3. यौन अपराधों से जुड़े मामलों के लिए बने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को अगले कितने वर्ष तक जारी रखने को मंजूरी दी गयी है -

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय देने के लिए बने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स को अगले तीन वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली में निर्भया केस के बाद 2018 में केंद्र ने 1,023 फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसे 2019 में गांधी जयंती पर एक साल के लिए शुरू की गई थी और बाद में इसे इस साल 31 मार्च तक अतिरिक्त दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था।

#4. 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 किस सीरीज को दिया गया -

गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दिल को छू लेने वाली हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘पंचायत सीज़न 2′ ने प्रतिष्ठित पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता है। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखा गया ‘पंचायत सीज़न 2′ एक शहरी स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी को जटिल रूप से पेश करता है।

#5. भारत के पूर्व (13वें) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जीवनी ‘प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ पुस्तक किसने लिखी है -

भारत के पूर्व (13वें) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जीवनी “प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स” नामक पुस्तक, उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा लिखी गई है।

#6. किस टेनिस टीम ने हाल ही में (नवंबर 2023 में) ऑस्ट्रेलिया को हराकर डेविस कप 2023 जीता है -

फ़िलिपो वोलांड्री की कप्तानी वाली इतालवी टेनिस टीम ने स्पेन के मलागा में पलासियो डी डेपोर्टेस जोस मारिया मार्टिन कार्पेना में आयोजित फाइनल में लेटन हेविट की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर डेविस कप 2023 जीता। यह इटली का दूसरा डेविस कप खिताब है। इससे पहले, इटली ने 1976 में खिताब जीता था। 2023 डेविस कप टूर्नामेंट का 111वां संस्करण है।

#7. नवंबर 2023 में मरियम-वेबस्टर द्वारा किस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है -

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) शब्दकोश प्रकाशक मरियम-वेबस्टर ने घोषणा की कि 2023 के लिए वर्ष का शब्द Authentic है। मरियम-वेबस्टर के अनुसार, प्रामाणिक को “झूठा या नकल नहीं” और “किसी के अपने व्यक्तित्व, आत्मा या चरित्र के प्रति सच्चा” के रूप में परिभाषित किया गया है।

#8. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘माइकौंग’ को किस देश ने नाम दिया है -

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘माइकौंग’ (Michaung) के आने की संभावना है। दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसे देखते हुए ओडिशा में 7 जिले अलर्ट पर रखे गए है। चक्रवात के इस नाम को म्यांमार देश द्वारा दिया गया है। यह इस साल हिंद महासागर में छठा और बंगाल की खाड़ी में चौथा चक्रवात है।

#9. खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का शुभंकर क्या है -

पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और शुभंकर उज्ज्वला को नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और कई प्रतिष्ठित एथलीटों व पैरा एथलीटों द्वारा लॉन्च किया गया। ‘उज्ज्वला’- एक गौरैया, का अनावरण खेलो इंडिया – पैरा गेम्स 2023 के आधिकारिक शुभंकर के रूप में किया गया। यह छोटी गौरैया दिल्ली के गौरव का प्रतीक है और इसकी विशिष्टता दृढ़ संकल्प एवं सहानुभूति को दर्शाती है।

#10. नवंबर 2023 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव द्वारा जारी की गई पुस्तक “थ्रेड बाय थ्रेड: द एस.कुमार स्टोरी” किसने लिखी है -

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने द पैलेस हॉल्स, एनएससीआई, मुंबई, महाराष्ट्र में एक प्रतिष्ठित पत्रकार सत्य सरन द्वारा लिखित “थ्रेड बाय थ्रेड: द एस.कुमार स्टोरी” नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित की गई थी।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram