करेंट अफेयर्स क्विज – सितम्बर 2023

करेंट अफेयर्स क्विज – सितम्बर 2023

#1. किस राज्य ने हाल ही में (सितंबर 2023 में) घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना शुरू की है -

छत्तीसगढ़ सरकार ने “मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना” के उद्घाटन चरण के हिस्से के रूप में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 47,000 से अधिक गरीब निवासियों को घर उपलब्ध कराने की अपनी योजना का अनावरण किया है।

#2. इंडो-लैटिन अमेरिका सांस्कृतिक महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है -

भारत – लैटिन अमरीका सांस्‍कृतिक फिल्‍मोत्‍सव का चौथा संस्‍करण नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। इसका आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने किया है। दो दिन के इस उत्‍सव में तीन देशों – कोलंबिया, इक्वाडोर और चिली के 34 कलाकार भाग ले रहे हैं।

#3. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) विश्व पर्यटन दिवस (डब्ल्यूटीडी) 2023 का विषय क्या था जो 27 सितंबर 2023 को दुनिया भर में मनाया गया -

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) विश्व पर्यटन दिवस (डब्ल्यूटीडी) 2023 27 सितंबर 2023 को Tourism and green investment की थीम के साथ दुनिया भर में मनाया गया।

#4. हाल ही में (सितंबर 2023 में) यूनीक्लो के पहले भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नामित किया गया है -

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को जापानी बहुराष्ट्रीय फैशन रिटेलर ब्रांड यूनीक्लो का पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है।

#5. एशियम गेम्स 2023 में निशानेबाजी के किस इवेंट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता -

चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत ने छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण सहित आठ पदक जीते। भारतीय निशानेबाजों ने छठे दिन कुल पांच पदक जीते। इसके साथ ही भारत के निशानेबाजी में कुल 18 पदक हो गए हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन स्पर्धा में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश और अखिल श्‍योरण की टीम ने स्‍वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में पलक गुलिया ने स्‍वर्ण और ईशा सिंह ने रजत पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत की पलक गुलिया, र्इशा सिंह और दिव्‍या सुब्‍बाराजू थडिगोल ने रजत पदक जीता। 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रजत पदक हासिल किया।

#6. बिहार राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व किस जिले में स्थापित किया जायेगा -

पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के बाद, बिहार को वर्ष के अंत या 2024 की शुरुआत तक कैमूर जिले (कैमूर वन्यजीव अभयारण्य) में दूसरा बाघ रिजर्व मिलने वाला है। वर्तमान में राज्य में बाघों की कुल संख्या 54 है। राष्ट्रीय बाघ रिजर्व संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है जो कैमूर और रोहतास जिलों में फैला है। इसकी स्थापना 1979 में की गयी थी।

#7. हाल ही में (सितंबर 2023 में) एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे -

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में प्रख्‍यात एम.एस.स्‍वामीनाथन का चेन्‍नई में उनके निवास पर निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। स्‍वामीनाथन ने अपनी नीतियों के जरिये सामाजिक क्रांति लाकर 1960 के दशक में भारत को अकाल जैसी स्थिति से बचाया। उन्‍होंने एम.एस.स्‍वामीनाथन अनुसंधान प्रतिष्‍ठान की स्‍थापना की और उच्‍च उत्‍पादकता वाले गेहूं के बीज विकसित किये जिनसे भारत में हरित क्रांति आयी। वे 1972 से 1980 के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक और 1982 से 1988 के बीच अंतर्राष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संगठन के महानिदेशक रहे। 1986 में उन्‍हें अल्‍बर्ट आइं‍स्‍टीन विश्‍व विज्ञान पुरस्‍कार, 1991 में टाइटलर पर्यावरण उपलब्धि पुरस्‍कार और 2000 में अंतर्राष्‍ट्रीय भूगोल संघ का पदक प्रदान किया गया। उन्‍हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्‍मानित किया गया। उन्हें 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

#8. हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने अपने 7वें टाइगर रिजर्व, जिसका नाम वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व है, का अनावरण किया है -

मध्य प्रदेश राज्य सरकार (एमपी) ने अपने 7वें टाइगर रिजर्व वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का अनावरण किया है, जो एमपी के सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में 2,339 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

#9. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक ___ है -

भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक में चालीसवां स्‍थान बरकरार रखा है। नीति आयोग ने बताया कि वैश्विक नवाचार सूचकांक में शामिल 132 देशों की अर्थव्‍यवस्‍था में भारत का 40वां स्‍थान बरकरार है। 2023 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में स्विट्जरलैंड लगातार 13वें साल पहले स्थान पर रहा।

#10. भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया जा रहा है -

भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्‍सव लखनऊ में शुरू हुआ। पदमश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित भाषा विशेषज्ञ और विभिन्‍न भारतीय भाषाओें के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। रामायण पर आधारित बहुभाषी संगोष्‍ठी आयोजित की गई है। भारतीय भाषा उत्‍सव 28 सितंबर से शुरू होकर 11 दिसम्‍बर तक चलेगा और प्रख्‍यात तमिल कवि सुब्रह्मणयम भारती की जयन्‍ती पर 11 दिसम्‍बर को सम्‍पन्‍न होगा।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram