चक्र एप के लिए बिहार पुलिस को मिला स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

ख़बरों में क्यों?

बिहार पुलिस को उसके चक्र एप के लिए फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) की तरफ से स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • नई दिल्ली में फिक्की की तरफ से होमलैंड सिक्योरिटी मसले पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन में इस अवार्ड से सूबे की पुलिस को नवाजा गया। इसे विशेष सशस्त्र पुलिस या यातायात महानिरीक्षक एमआर नायक ने प्राप्त किया, जो इस एप के नोडल पदाधिकारी भी हैं।
  • राज्य की पुलिस को अपराध अनुसंधान और शिकायत दर्ज करने की श्रेणी में बिहार को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
  • चक्र एप का प्रयोग अपराधियों की पहचान करने, उनका क्राइम रिकॉर्ड रखने और अपराधियों के गिरोह की पहचान करने में किया जाता है। इस एप की मदद से किसी अपराधी की पूरी कुंडली कोई भी पुलिस कर्मी खासकर अनुसंधान में जुटी पुलिस कभी भी खंगाल सकती है।
  • कौन-सा अपराधी या गैंग किस जिले या राज्य में बेहद सक्रिय है, उसकी पूरी जानकारी इस एप की मदद से मिल सकेगी। वर्तमान में चार हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारी इस एप का प्रयोग कर रहे हैं।
  • इस ऐप की मदद से अपराधियों की तफ्तीश करने में आसानी होती है। इस तकनीक से ही बिहार पुलिस को यह अवार्ड दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram