बिहार के 5 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, 2021

9 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बिहार के 5 हस्तियों को वर्ष 2021 के लिये घोषित पद्म पुरस्कार प्रदान किया।

वर्ष 2021 के लिये श्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत सार्वजनिक मामलों में उनके कार्यों के लिये वर्ष 2021 का पद्म भूषण अवार्ड प्रदान किया गया।

वहीं निम्नलिखित 4 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया

  1. श्रीमती दुलारी देवी (कला के क्षेत्र में)
  2. श्री रामचंद्र मांझी (कला के क्षेत्र में)
  3. डॉ. दिलीप कुमार सिंह (चिकित्सा के क्षेत्र में)
  4. श्रीमती मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत)- साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में।

विदित हो कि 8 नवंबर को वर्ष 2020 के लिये बिहार के कुल 8 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।

वहीं वर्ष 2021 के लिये देश की कुल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार [पद्मविभूषण (07), पद्मभूषण (10) एवं पद्मश्री (102)] प्रदान किया गया जिसमें बिहार के कुल 5 हस्तियाँ शामिल हैं।

ध्यातव्य है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी 2021 को ही किया गया था किंतु कोविड संक्रमण के कारण इसे अब तक प्रदान नहीं किया जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram