बिहार में 50 साल से अधिक उम्र वाले वृक्षों का DM करेंगे संरक्षण

ख़बरों में क्यों :

राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर बिहार के विरासत (हेरिटेज) वृक्षों के संरक्षण करने का निर्देश दिया है. बिहार के विरासत में सभी प्रकार के 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुराने वृक्षों को शामिल किया गया है.

प्रमुख बिंदु :

  • विरासत वृक्षों के संरक्षण के लिए बिहार हेरिटेज ट्री एप के माध्यम से बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद द्वारा एक डाटा बेस तैयार किया जा रहा है.
  • इसमें जनप्रतिनिधि, छात्र, शिक्षक, किसान, पदाधिकारी, कर्मचारी, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य सहित सभी लोग भाग ले सकते हैं. इन सभी को जैव विविधता के लिए प्रेरित किया जाये.
  • 50 वर्ष से ज्यादा पुराने वृक्ष को बिहार का विरासत मान लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram