भारत की पहली विश्व मेगा विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान समागम’

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 21 जनवरी 2020 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र में भारत के पहले विश्व मेगा विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान समागम’ ( India’s first global Mega Science Exhibition “Vigyan Samagam”  ) का उद्घाटन किया ।

  • डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता के बाद यह चौथी प्रदर्शनी है।
  • उन्होंने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में गठित ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी’ का उल्लेख किया। इसके प्रति अनेक छात्र आकर्षित होते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि इस हॉल को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुरूप बनाया जा रहा है। उन्होंने भारत के गगनयान, मंगलयान और चंद्रयान मिशनों का भी हवाला दिया।
  • विज्ञान समागम के आयोजनकर्ताओं को प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए बधाई देते हुए विश्व के प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक (एस्ट्रो-फिजिसिस्ट) और ईस्ट एशियन ऑब्जर्वेटरी के महानिदेशक डॉ. पॉल हो ने अति सघन ब्लैक-होल की पहली तस्वीर के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘मिलीमीटर-वेवलेंथ पर चलने वाले और पृथ्वी की सतह तक फैलाव वाले आठ रेडियो दूरबीनों के नेटवर्क इवेंट होराइजन टेलिस्कोप के जरिए ब्लैक-होल की पहली तस्वीर को कामयाबी के साथ प्राप्त किया गया। अति सघन ब्लैक-होल ऐसा पहला मामला है जहां ब्लैक-होल की गुणत्वाकर्षण शक्ति से प्रकाश भी बच नहीं सकता। इस टेलिस्कोप के जरिए हम इसका अध्ययन कर सकते हैं।’
  • परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के तत्वावधान में इस प्रतिष्ठित विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान समागम का आयोजन किया जा रहा है।
  • ये तीनों संगठन एक ही छत के नीचे दुनिया की कुछ सबसे बड़ी विज्ञान परियोजनाओं को प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी 20 मार्च, 2020 तक जनता के लिए खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram