मालदीव फिर से राष्ट्रमंडल का सदस्य बन गया

मालदीव एक बार फिर राष्ट्रमंडल का सदस्य बन गया है। राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह ने बताया है कि राष्ट्रमंडल महासचिव, पेट्रिका स्कॉटलैंड ने इसकी पुष्टि की है और मालदीव राष्ट्रमंडल का 54 वां सदस्य देश बन गया है। राष्ट्रपति सोलीह की कैबिनेट ने 2018 में सत्ता में आने के तुरंत बाद राष्ट्रमंडल में फिर से शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।    

इससे पहले मालदीव 1982 से राष्ट्रमंडल का सदस्य था, लेकिन 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के विरोध में राष्ट्रमंडल से अलग होने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram