ख़बरों में क्यों ?
मानवाधिकार दिवस पर बिहार से मिशन इंसानियत की शुरुआत की जाएगी। इसका आगाज मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर करेंगे।
प्रमुख बिंदु
- इस मिशन के तहत बिहार की जेलों में सजा काट चुके तीन विदेशियों को उनके वतन भेजने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें म्यांमार के दो और बांग्लादेश के एक नागरिक हैं।
- पूर्णिया की जेल में बंद तीनों विदेशी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन सरकारों के बीच संवाद नहीं होने से वे अपने वतन नहीं लौट पा रहे हैं।
- इंसानियत के तौर पर उनका प्रयास होगा कि विदेशी जल्द से जल्द अपनों के बीच चले जाएं। यह उनका अधिकार भी है।
- वर्तमान में वे वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार की लडाई के लिए ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन (एचआरयूएफ) चला रहे हैं।