ख़बरों में क्यों :
राज्य की 7 ग्राम पंचायतें, 1 जिला परिषद् और 4 पंचायत समितियां को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । इन्हें यह पुरस्कार पंचायती राज मंत्रालय की ओर से 24 अप्रैल को दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के जिला परिषद को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में जगह मिली है।
किसे कौन सा पुरुस्कार मिला :
- नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार : सीतामढ़ी जिले का ग्राम बघाड़ी
- पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड : रोहतास जिले के ग्राम बिसैनीकला
- चाइल्ड फ्रैंडली ग्राम पंचायत अवार्ड : नालंदा के कोसियावा
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार :
- जिला परिषद : नालंदा जिला परिषद
- पंचायत समिति : इमामगंज (गया), गया सदर (गया), अकोढ़ीगोला (रोहतास) ,कुटुम्बा (औरंगाबाद)
- ग्राम पंचायत : सबैत(नालंदा), असराहा (दरभंगा), मोहनपुर (समस्तीपुर), औरांव (गया)
नोट : यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली त्रिस्तरीय पंचायतों को दिया जाता है।