राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के 211 खिलाड़ी और कोच किये गए सम्मानित

ख़बरों में क्यों?

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य के 211 खिलाड़ी और छह प्रशिक्षक सम्मानित किये गए

प्रमुख बिंदु

  • टोक्यो पारालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले वैशाली जिला निवासी प्रमोद भगत को एक करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले शरत कुमार को 50 लाख रुपये की राशि दी गयी।
  • बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से बिहार खेल सम्मान के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की गई।
  • चयनित सभी 211 खिलाड़ियों और छह प्रशिक्षकों को कुल नगद सम्मान राशि 3,11,15,792 रुपये (3 करोड़ 11 लाख 15 हजार 792 रुपये) देकर सम्मानित किया गया
  • इस वर्ष अखिल भारतीय विश्वविद्यालय, एशियन चैम्पियनशिप, सैफ खेलों को भी खेल सम्मान की आधिकारिक सूची में शामिल किया गया।
  • टोक्यो पारालम्पिक 2020 में पारा बैडमिन्टन खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को (पुरुष एकल एसएल 3 वर्ग में) को एक करोड़ रुपये, टोक्यो पारालम्पिक 2020 में पुरुष ऊंची कूद में कांस्य पदक विजेता शरत कुमार को पचास लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव थे, जबकि विशिष्ट अतिथि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram