राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM)

चर्चा में क्यों ?

वर्ष 2021 में शुरू किये गए राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM) ने 10 लाख छात्रों को बौद्धिक संपदा (IP) जागरूकता और बुनियादी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह लक्ष्य 15 अगस्त, 2022 की समय-सीमा से पहले हासिल कर लिया गया है।

क्या है राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM):

इस मिशन का उद्देश्य 10 लाख छात्रों को बौद्धिक संपदा और उसके अधिकारों के बारे में जागरूकता प्रदान करना है।
इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा (कक्षा 8 से 12) के छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार की भावना का विकास करना तथा कॉलेज/विश्वविद्यालयों के छात्रों को उनके नवाचार की रक्षा करने के लिये प्रेरित करना है।

मुख्य बिंदु :

  • बौद्धिक संपदा पर प्रशिक्षित छात्रों या शिक्षकों सहित प्रतिभागियों की संख्या 10,05,272 है।
  • कवर किये गए शैक्षणिक संस्थान: 3,662
  • भौगोलिक कवरेज: 28 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश
  • राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन दो स्तरों में छात्रों को लक्षित करता है:

    लेवल ए – इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूली छात्र शामिल हैं।
    लेवल बी – इसमें विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के छात्र शामिल हैं।

यह कार्यक्रम नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, और इस प्रकार समाज के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में योगदान देता है। यह पूरे भारत में दस लाख छात्रों के बीच बौद्धिक संपदा पर जागरूकता बढ़ाकर एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का प्रयास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram