बिहार के नील आर्यन ठाकुर ने जीता रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 का खिताब

ख़बरों में क्यों ?

बिहार के प्रथम युवा नील आर्यन ठाकुर ने” रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022″ का खिताब जीत कर बिहार को गौरवान्वित किया है।

प्रमुख बिंदु

  • 5 अक्टूबर को चेन्नई में “रूबरू मिस्टर इंडिया” 2022 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कई राउंड पार करने के पश्चात बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले नील आर्यन ठाकुर ने “मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड” का खिताब जीता।
  • “रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड “2022 का खिताब हासिल करने से पूर्व नील 2019 में डॉलीवुड मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं।
  • कई विज्ञापन फिल्मों में काम करने के साथ नील आर्यन ” मिस यूनिवर्स हरनौत कौर संधू” के साथ म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram