वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020-फिनलैंड सबसे खुशहाल, भारत 144वें स्थान पर

संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 में फिनलैंड लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष पर है। यह दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड के बाद डेनमार्क , स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे हैं। दुनिया के 156 देशों में भारत का स्थान 144 है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया के दस सबसे कम रैंक वाले देशों में से एक है। भारत का हैप्पीनेस स्कोर 3-573 है। 2015 के जीवन स्तर के आकलन में 1.2 अंकों की गिरावट को भारत की कम रैंकिंग का मुख्य कारण बताया गया है। भारत का पडोसी देश अफगानिस्तान रैंकिंग में सबसे नीचे है। उसके साथ दक्षिण सूडान, जिम्बाब्वे, रवांडा जैसे देश हैं।

इस वर्ष की रिपोर्ट का विषय है: पर्यावरण समृद्धि के लिए।

Happiest City: दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों की सूची भी इस रिपोर्ट में जारी की गई है। फिनलैंड की राजधानी, हेलेंसिकी, दुनिया का सबसे खुशहाल शहर है। दिल्ली दुनिया के 186 सबसे खुश शहरों में से 180 वें स्थान पर है।

यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्युशंस नेटवर्क द्वारा जारी की जाती है। जून 2011 में भूटान के संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के पश्चात से यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष जारी की जाती रही है। वर्ष 2020 की रिपोर्ट श्रृखला में आठवीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram