विदेशी पर्यटकों को पसंद आने वाले राज्यों में बिहार देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल

विदेशी पर्यटकों को भाने वाले राज्यों में बिहार देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल हो गया है। सबसे अधिक विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र आ रहे हैं। कुल विदेशी पर्यटकों में महाराष्ट्र आने वालों की संख्या 17.6 फीसदी है। इसके बाद तामिलनाडु हैं। यहां 17.1 फीसदी विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। तीसरे पायदान पर उत्तरप्रदेश है। यूपी में 12.4 फीसदी विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। बिहार में विदेशी पर्यटकों के आने का अनुपात 4.3 फीसदी है। शीर्ष 10 राज्यों में बिहार नौवें पायदान पर है।
बिहार आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे मुफीद जगह बोधगया, राजगीर व वैशाली है।

विदेशी पर्यटकों की संख्या
महाराष्ट्र – 1262409
तामिलनाडु – 1228323
दिल्ली – 681230
पश्चिम बंगाल – 463285
राजस्थान – 446457
पंजाब – 3591114
केरल 340755
बिहार – 308080
गोवा – 302751

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram