विश्व आर्थिक फोरम का 50वां सम्मेलन स्विटजरलैंड के दावोस में

विश्व आर्थिक फोरम का ( World Economic Forum ) 50वां सम्मेलन 21 जनवरी 2020 को स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हो रहा है।

इस वर्ष विश्व आर्थिक फोरम का थीम है- ” एकजुट और सतत विश्व के साझेदार” (Stakeholders for a Cohesive and Sustainable World)।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग एवं रेल मंत्री, पीयूष गोयल  भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 

व्यापार प्रमुखों के अलावा ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी पृथ्वी संरक्षण विषय पर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेल लियन और चीन के उप प्रधानमंत्री हान झेंग भी सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे।

फोरम की बैठक के दौरान भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य पर उनके कार्यों के लिए विश्व आर्थिक फोरम क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

क्या है विश्व आर्थिक मंच?

  • विश्व आर्थिक मंच स्विटजरलैंड स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था है। यह लोक-निजी भागीदारी आधारित एक संगठन है।
  • इसकी स्थापना 1971 में क्लॉस श्वाब द्वारा की गई थी जो इसके अध्यक्ष भी हैं।
  • इसका मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा स्थित कोलोन में स्थित है।
  • यह सम्मेलन मुख्य तौर पर अपने वार्षिक दावोस सम्मेलन (स्विटजरलैंड) के लिए जाना जाता है जो पूर्वी आल्पस पर्वत क्षेत्र के ग्रैउबुंदेन रिसोर्ट में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram