विश्व के महत्वपूर्ण द्वीप

द्वीप

द्वीप स्थलखंड के ऐसे हिस्से हैं, जिनके चारों ओर पानी का विस्तार पाया जाता है। द्वीपों को उत्पत्ति के आधार पर निम्नलिखित भागों में विभाजित किया जा सकता है।

विवर्तनिक द्वीप

ऐसे द्वीपों की उत्पत्ति भूगर्भीय हलचलों के कारण होती है जो जमीन से नीचे धँसने , समुंद्री भागों में भूमि के ऊपर उठने, दरार घाटियों के बनने या महाद्वीपीय अलग हो जाने से होता हैं। इस तरह के द्वीप निम्नानुसार निर्मित होते हैं ।

1. स्थल भाग के धँसने से बने द्वीप ; जैसे – ब्रिटिश द्वीप समूह ।

2. समुंद्री नितल के ऊपर उठने से बने द्वीप ; जैसे – अटलाण्टिक महासागर ने स्थित पश्चिमी द्वीप समूह के अनेक द्वीप ।

3. भू -भ्रंशन द्वारा निर्मित द्वीप ; जैसे – आइसलैंड, पूर्वी द्वीप समूह एवं ग्रीनलैण्ड के पश्चिम में स्थित अनेक द्वीप ।

निक्षेपजनित द्वीप

विभिन्न प्रकार के द्वीप, हिमालय या ग्लेशियरों, समुद्र की लहरों तथा जमीन पर बहने वाली नदियों द्वारा अपने साथ परिवहन किए गए पदार्थों के निक्षेपण से भी उत्पन्न होते हैं। जैसे कि माजुली द्वीप (ब्रह्मपुत्र नदी), गंगा सागर (हुगली नदी के मुहाने पर), न्यू मुर्रे द्वीप (बंगाल की खाड़ी में गंगा के मुहाने पर), नर्मदा और ताप्ती आदि के मुहाने पर खदियावेट और आलियावेट।

अपरदनजनित द्वीप

अपरदन की क्रिया से बच गए कठोर चट्टानों के चारो ओर जल भर जाने से अपरदनमूलक द्वीप निर्मित होते है ; जैसे – ग्रीनलैण्ड, हिमानियों के अपरदन से बने बैफीन द्वीप आदि.

ज्वालामुखी द्वीप

महासागरीय कटकों के माध्यम से उठने वाले लावा की भारी मात्रा, जो समुद्र की सतह से ऊपर उठती है, को ज्वालामुखी द्वीप संज्ञा के रूप में नामित किया जाता है; जैसे बैरन द्वीप और नरकोंडम द्वीप (बंगाल की खाड़ी), लिपारी द्वीप आदि।

विश्व के प्रमुख द्वीप  

क्रमांक द्वीप क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) स्थिति
1 ग्रीनलैंड 21,75,600 आकर्टिक महासागर                
 2 न्यू गिनी 8,08,510 पश्चिमी प्रशांत महासागर
3 बोर्नियो 7,45,561 हिन्द महासागर
4 मेडागास्कर 5,87,040 हिन्द महासागर
5 बैफीन द्वीप 5,07,451 उत्तरी ध्रुव महासागर
6 सुमात्रा 4,73,606 हिन्द महासागर
7 होन्शु 2,27,414 उत्तरी पश्चिमी प्रशांत महासागर
 8 ग्रेट ब्रिटेन 2,18,476 उत्तरी अटलांटिक महासागर
 9 विक्टोरिया द्वीप 2,17,291 उत्तरी ध्रुव महासागर
10 एलेसमेरे द्वीप 1,96,236 उत्तरी ध्रुव महासागर
11 सेलेबीज 1,89,035 हिन्द  महासागर
12 दक्षिणी द्वीप (न्यूजीलैंड ) 1,51,215 दक्षिणी पश्चिमी प्रशांत  महासागर
13 जावा 1,38,794 हिन्द  महासागर
14 उत्तरी द्वीप 1,13,729 दक्षिणी पश्चिमी प्रशांत  महासागर
15 क्यूबा 1,10,922 कैरीबियन सागर
16 लुजोन 1,09,965 पश्चिमी प्रशांत महासागर
17 न्यूफाउंडलैंड 1,08,860 उत्तरी पश्चिमी महासागर  
18 आइसलैंड 1,03,003 उत्तरी अटलांटिक महासागर
19 मिण्डानाओ 1,04,53.0 पश्चिमी प्रशांत  महासागर
20 आयरलैंड 84,421 उत्तरी अटलांटिक महासागर
21 होकाइडो 83,453 उत्तरी  पश्चिमी प्रशांत महासागर
22 हिस्पैनिओला 76,480 कैरीबियन सागर
23 सखालिन द्वीप 72,492 उत्तरी पश्चिमी प्रशांत महासागर
24 तस्मानिया 68,401 दक्षिणी पश्चिमी प्रशांत महासागर
25 श्रीलंका 65,610 हिन्द महासागर   

द्वीपों से सम्बंधित तथ्य

  • दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है, जो आर्कटिक महासागर में स्थित है, यह डेनमार्क के अधीन है।
  • प्रशांत महासागर में सबसे बड़ा द्वीप न्यू गिनी है, जबकि हिंद महासागर में सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो है।
  • दक्षिण चीन सागर में कोरल द्वीप स्पार्टली एवं पार्सल है, जो तेल के लिए प्रसिद्ध है। इन द्वीपों पर चीन और वियतनाम के बीच विवाद है।
  • जापान में सबसे बड़े द्वीप का नाम होन्शु है, जबकि लुज़ोन फिलीपींस का सबसे बड़ा द्वीप है।
  • कनारी द्वीप समूह ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है, जो अफ्रीका के उत्तर पश्चिम में स्थित है। पुराने समय में इसे फारचुनेट द्वीप के नाम से जाना जाता था।
  • दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड द्वीप है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली (असम) है।
  • दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप जावा द्वीप है।
  • इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक द्वीपों का देश है।
  • विश्व का सुदूर द्वीप बोवेट द्वीप है।
  • ट्रिस्टन-डी-कुन्हा, दुनिया का दूरस्थ मानव रहित द्वीप है।
  • सबसे बड़ा प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ है।
  • हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो द्वीप है।
  • फिलीपींस में सबसे बड़ा द्वीप लूजोन द्वीप है।
  • बोर्नियो द्वीप इंडोनेशिया का सबसे बड़ा द्वीप है।
  • भारत में सबसे बड़ा द्वीप मध्य अंडमान है।
  • अटलांटिक महासागर का सबसे बड़ा द्वीप ग्रेट ब्रिटेन द्वीप है।
  • प्रशांत महासागर का सबसे बड़ा द्वीप पापुआ न्यू गिनी का द्वीप है।
  • ग्रीनलैंड द्वीप आर्कटिक महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है। यह महाद्वीपीय भाग में तटवर्ती क्षेत्रों में भू -भ्रंश होने तथा उससे मेडागास्कर (मलागासी ) टूटकर अलग हो जाने से बना द्वीप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram