सरकारी कर्मियों को विपश्यना (साधना) के लिए मिलेगा 15 दिनों का अवकाश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने विपश्यना केंद्र में साधना के लिए 15 दिनों का अवकाश देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति जी बुद्घ स्मृति पार्क और विपश्यना केंद्र को देखने जाएंगे। तीन जुलाई 2018 से यहां विपश्यना केंद्र का नियमित संचालन हो रहा है।

अबतक 1200 लोग विपश्यना केंद्र में भाग ले चुके हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में इसकी घोषणा की।

क्या है विपश्यना :

विपश्यना ध्यान की सबसे प्राचीन तकनीक है। इसे ढाई हजार साल पहले गौतम बुद्ध ने फिर से खोजा निकाला था। इसका उद्देश्य मानसिक अशुद्धियों का पूर्ण उन्मूलन और पूर्ण मुक्ति के बाद का सुख है। भगवान बुद्ध ने इस साधना से ही बुद्धत्व प्राप्त किया था। अभी वर्तमान में चल रहे इनके केंद्रों में पहले से एडवांस बुकिंग लेनी होती है। जिसके बाद 10 दिन की साधना होती है, जिसमें केंद्र में ही आपको रहना होगा, यहां रहना और खाना पीना बिल्कुल फ्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram