स्त्री मनोरक्षा परियोजना के द्वारा लाया जायेगा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

महिला और बाल विकास मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह – 2022 के दूसरे दिन ‘स्त्री मनोरक्षा परियोजना’ का शुभारम्भ किया। मंत्रालय द्वारा व्यक्त आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए NIMHANS द्वारा बहुत बारीकी से यह परियोजना तैयार की गई है।

मुख्य बिंदु
1. इस परियोजना का उद्देश्य देश की महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
2. यह परियोजना देश की महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक आरोग्य पर जोर देगी।
3. यह परियोजना वन-स्टॉप सेंटर (OSC) के पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकें कि वे हिंसा तथा मुसीबत का सामना करके वन-स्टॉप केंद्रों पर आने वाली महिलाओं के मामलों को हल करने की तकनीक और कौशल से लैस हो।
4. परियोजना के अंतर्गत OSC पदाधिकारियों, अन्य स्टाफ तथा काउंसलरों को व्यक्तिगत देखभाल करने की तकनीकें सिखाई जाएगी, जिससे वे ऐसी महिलाओं के साथ संवेदनशीलता से काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram