ख़बरों में क्यों?
स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022 का परिणाम हाल ही में जारी किया गया है। इस बार पटना छह पायदान ऊपर चढ़कर 38वें स्थान पर पहुंच गया। इससे पहले पटना का स्थान 44वां था। इस बार 10 लाख से अधिक की आबादी वाले कुल 45 शहरों में पटना को 38 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रमुख बिंदु
- राज्य के सभी नगर निकायों में पटना को पहला स्थान मिला है। पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची समेत दक्षिण भारत के चेन्नई, बेंगलुरु, मदुरई कोयंबटूर जैसे शहर पटना से पीछे हैं।
- इंदौर लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। दूसरे स्थान सूरत और तीसरे स्थान पर नवी मुंबई रहा है।
- स्वच्छता वोटिंग में 68 फीसदी अंक पटना नगर निगम ने सिटीजन वॉयस श्रेणी में 68 फीसदी अंक प्राप्त किया है। तीनों श्रेणी में सबसे अधिक सिटीजन व्यॉस में 1536 अंक मिले हैं। निगम द्वारा सभी वार्डों से कचरा उठाव किया जा रहा है। इस श्रेणी में पटना को 1200 अंक मिले हैं।