नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार के 17 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंगलवार को नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और उसके सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के आठ लोग शामिल हैं। यह नीतीश कुमार कैबिनेट का पहला विस्तार है, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में बिहार में फिर से मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

जहां बीजेपी ने इस कैबिनेट में युवाओं को मौका दिया है, वहीं जेडीयू ने कैबिनेट में अनुभवी और युवा दोनों को तरजीह दी है।

बिहार की वर्तमान कैबिनेट में, सीएम के अब मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इससे पहले, बीजेपी के पास 7, जेडीयू के 4, हम के एक और एक वीआईपी मंत्री थे। बिहार सरकार के पास कुल 44 विभाग हैं। मंत्रियों के लिए केवल 36 पदों को मंजूरी दी गई है, क्योंकि विधानसभा की कुल सीटों में से केवल 15 प्रतिशत सदस्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ, नए मंत्रियों के विभागों को भी विभाजित किया गया है। जिनकी सूची नीचे दी जा रही है.

शाहनवाज हुसैन – उद्योग मंत्री, BJP

सुभाष सिंह – सहकारिता मंत्री, BJP

नितिन नवीन – पथ निर्माण मंत्री, BJP

नारायण प्रसाद – पर्यटन विभाग, BJP

नीरज सिंह बबलू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, BJP

प्रमोद कुमार – गन्ना उद्योग विभाग, BJP

सम्राट चौधरी – पंचायती राज विभाग, BJP

आलोक रंजन झा –कला संस्‍कृति एवं युवा विभाग, BJP

जनक राम – खान एवं भूतत्‍व विभाग, BJP

लेसी सिंह – खाद्य और उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग, JDU

सुमित सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, JDU

संजय झा – जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क सहकारिता, JDU

श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास विभाग, JDU

मदन सहनी – समाज कल्‍याण विभाग, JDU

जयंत राज – ग्रामीण कार्य विभाग, JDU

जमा खान – अल्‍पसंख्‍यक विभाग, JDU

सुनील कुमार – मद्य निषेध, उत्‍पाद विभाग, JDU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *