107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2020

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 3 जनवरी, 2020 को कृषि विज्ञान विश्‍वविद्यालय, जीकेवीके, बेंगलुरू में 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे।

थीम

इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) की थीम ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : ग्रामीण विकास’ है।

इतिहास

  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था की उत्पति दो ब्रिटिश रसायनज्ञ तथा प्राध्यापक जे-एल-साइमनसेन व प्राध्यापक पी.एस.मैकमोहन की दूरर्शिता पहल से हुयी।
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस की पहली बैठक 15-17 जनवरी, 1914 को एशियाटिक सोसायटी कोलकाता में हुयी। इसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति व कलकता विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति सर आशुतोष मुखर्जी ने की थी। पहली कांग्रेस में 105 वैज्ञानिकों ने भाग लिया था।
  • वर्तमान में इस कांग्रेस के 14 सेक्शन हैं।
  • इस कांग्रेस की रजत जयंती बैठक 1938 में कोलकाता में , स्वर्ण जयंती 1963 में दिल्ली में, हीरक जयंती 1973 चंडीगढ़ में, प्लैटिनम जयंती 1988 में तथा 100वीं कांग्रेस 2013 में कोलकाता में आयोजित हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram