128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी

25 जनवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
इस वर्ष राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है।
जिसमें 2 जोड़ी (किसी जोड़ी को दिए पुरस्कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल है।
पद्म पुरस्कार-2022 में 4 पद्म विभूषण‚ 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएं‚ 10 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी और 13 मरणोपरांत व्यक्तियों को दिया गया।
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान है‚ जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण‚ पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं।
ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों अर्थात कला‚ सामाजिक कार्य‚ सार्वजनिक मामले‚ विज्ञान व इंजीनियरिंग‚ व्यापार एवं उद्योग‚ चिकित्सा‚ साहित्य व शिक्षा‚ खेल‚ सिविल सेवा‚ इत्यादि में प्रदान किए जाते हैं।
असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान दिया जाता है।
उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्मान से नवाजा जाता है।
किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram