15वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में बिहार ने जीते 40 पदक

ख़बरों में क्यों?

हरियाणा के सोनीपत में चार दिवसीय (18- 21 अगस्त) 15 वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने 40 पदक जीते हैं।

प्रमुख बिंदु

  • प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम पहले स्थान पर रही जबकि महाराष्ट्र दूसरे, मध्य प्रदेश तीसरे व बिहार की टीम को चौथा स्थान मिला।
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से 24 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिसमें बिहार से 38 सदस्यीय दल ने शिरकत किया था। अंतिम दिन फाइनल परिणाम में बिहार की झोली में कुल 23 स्वर्ण पदक, सात रजत पदक और 10 कांस्य पदक आया।
  • श्रेया गुप्ता ने फाइनल में केरल को हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, मणिकांत प्रकाश ने बंगाल को हरा कर फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवम, सोनी कुमारी, नीतीश कुमार, अनु कुमार ने स्वर्ण पदक जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram