फिजिक्स (PHYSICS) का नोबेल पुरस्कार (NOBEL PRIZE) – 2025

NOBEL PRIZE

मुख्य बिंदु: (physics-nobel-prize-2025)

👉 इस वर्ष (2025) भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट, और जॉन मार्टिनिस को मिला है।

👉 यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा घोषित किया गया।

👉 पुरस्कार की घोषणा क्वांटम मैकेनिज्म के प्रभावों को समझाते हुए की गई।

👉 इन वैज्ञानिकों ने एक इलेक्ट्रिकल सर्किट के साथ प्रयोग किए और हाथ में पकड़ने लायक प्रणाली में क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और क्वांटाइज्ड एनर्जी लेवल दोनों का प्रदर्शन किया।

👉 इस खोज से क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर सहित क्वांटम तकनीक को समझने में मदद मिलेगी।

👉 वैज्ञानिकों ने पहली बार बिजली के सर्किट में “बड़े पैमाने” (मैक्रोस्कोपिक) पर क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा के स्तरों की खोज की है।

👉 पहले भारतीय जिन्हें इस श्रेणी (फिजिक्स) में पुरस्कृत किया गया, वे सर सीवी रमन थे। उन्हें यह सम्मान 1930 में ‘रमन इफेक्ट’ की खोज के लिए दिया गया था।

👉 नोबेल पुरस्कार 6 से 13 अक्टूबर के बीच विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं।

👉 मेडिसिन (चिकित्सा) का नोबेल पुरस्कार 2025 मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस के क्षेत्र में किए गए रिसर्च के लिए दिया गया है।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

READ ALSO – महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण प्रोत्साहन योजना (Important Mineral Recycling Incentive Scheme)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *