8वाँ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सम्मेलन (8th International Solar Alliance)

8th International Solar Alliance

👉 सम्मेलन का विवरण: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सभा का 8वाँ सत्र(8th International Solar Alliance)
👉 समय अवधि: 27-30 अक्टूबर, 2025।
👉 आयोजन स्थल: भारत मंडपम, नई दिल्ली
👉 उद्घाटन: पूर्ण अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 28 अक्टूबर, 2025 को किया।
👉 भागीदारी: इस 4-दिवसीय आयोजन में 124 देश भाग लेंगे और दुनिया भर के 40 से ज़्यादा मंत्री शामिल होंगे।
👉 प्रमुख फोकस (चार रणनीतिक स्तंभ): * उत्प्रेरक वित्त केंद्र। * वैश्विक क्षमता केंद्र और डिजिटलीकरण। * क्षेत्रीय और देश-स्तरीय जुड़ाव। * प्रौद्योगिकी रोडमैप और नीति।
👉 जारी होने वाली रिपोर्टें: * ईज़ ऑफ डूइंग सोलर 2025। * सोलर ट्रेंड्स 2025
👉 ISA की शुरुआत: वर्ष 2015 में भारत और फ्रांस ने मिलकर पेरिस में COP21 में की थी।
👉 वर्तमान सदस्य/हस्ताक्षरकर्ता: 124 देश
👉 ISA का मिशन: 2030 तक सौर ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देना और इसकी तकनीक तथा वित्तपोषण की लागत को कम करना।
👉 ISA का मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा, भारत
👉 महत्व: भारत में मुख्यालय वाला यह पहला अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है (इसकी स्थापना 6 दिसंबर, 2017 को 15 देशों द्वारा ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर और अनुसमर्थन के बाद हुई)।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

READ ALSO – सुजीत कलकल ने जीता अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *