
चर्चा में क्यों?
भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे वह अमेरिका के सबसे बड़े महानगर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।
प्रमुख बिंदु :
👉 ऐतिहासिक जीत: डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को हराकर न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीता।
👉 नया रिकॉर्ड: इस जीत के साथ, ममदानी न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में पहले मुस्लिम मेयर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
👉 कार्यकाल: वह 1 जनवरी, 2026 को औपचारिक रूप से अमेरिका के सबसे बड़े महानगर का नेतृत्व करने के लिए पदभार ग्रहण करेंगे।
👉 पारिवारिक पृष्ठभूमि: * जोहरान ममदानी प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा के विद्वान महमूद ममदानी के बेटे हैं। * उनका जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा के कंपाला में हुआ था।
👉 जीवन यात्रा: उनका बचपन युगांडा, दक्षिण अफ्रीका और अंत में न्यूयॉर्क शहर में बीता, जो उनकी बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार
