🚀 इसरो का मंगलयान-2 मिशन (ISRO’s Mangalyaan-2 mission)

🚀 ISRO's Mangalyaan-2 mission

चर्चा में क्यों?

👉 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि मंगलयान-2 मिशन (Mangalyaan-2 mission) को वर्ष 2030 में प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसमें भारत पहली बार मंगल ग्रह पर उतरने का प्रयास करेगा।

मुख्य बिंदु:

👉 प्रक्षेपण की घोषणा: इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने घोषणा की कि मंगलयान-2 मिशन वर्ष 2030 में प्रक्षेपित होगा।

👉 मिशन का उद्देश्य: मंगलयान-2 का महत्वाकांक्षी उद्देश्य एक ऑर्बिटर (Orbiter) और एक लैंडर (Lander) की सहायता से मंगल की धरती पर कदम रखना होगा।

👉 ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: यह घोषणा मंगलयान-1 (एमओएम) के सफल प्रक्षेपण और इतिहास रचने के बारह साल बाद की गई है।

👉 वैश्विक भागीदारी: यह मिशन चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 और निसार जैसे सफल मिशनों के बाद, गहन अंतरिक्ष अभियानों में भारत की बढ़ती भागीदारी का एक हिस्सा है।

👉 पेलोड (Payload): मंगलयान-2 मिशन मंगल ग्रह का व्यापक अन्वेषण करने के लिए चार वैज्ञानिक पेलोड ले जाएगा, जो लाल ग्रह के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

READ ALSO – ISSF विश्व चैंपियनशिप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *