भारत का पहला दल WorldSkills Asia 2025 में  शामिल

WorldSkills Asia 2025

चर्चा में क्यों?

पहली बार भारत ने WorldSkills Asia 2025 प्रतियोगिता में आधिकारिक दल भेजा है। इससे भारतीय युवाओं की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी और देश की छवि “स्किल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” बनने की दिशा में मजबूत होगी।

प्रमुख बिंदु

  • भारत ने पहली बार वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दल भेजा है।
  • प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर 2025 तक चीनी ताइपे (Chinese Taipei) में आयोजित होगी।
  • भारतीय दल में 23 प्रतियोगी और 21 विशेषज्ञ शामिल हैं।
  • ये प्रतियोगी 21 अलग-अलग कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
  • प्रतिभागियों का चयन कठोर राष्ट्रीय प्रक्रिया और ‘इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता’ के माध्यम से किया गया है।
  • नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) भारतीय दल का नेतृत्व कर रहा है।
  • वर्ल्डस्किल्स इंडिया इस प्रतियोगिता का इम्प्लीमेंटेशन और नॉलेज पार्टनर है।
  • प्रतिभागियों ने महीनों तक विशेषज्ञों और सेक्टर स्किल काउंसिल्स के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया है।
  • करीब 40 देशों से 500 से अधिक प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
  • यह WorldSkills Asia 2025 पहल कौशल भारत मिशन को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएगी। 

    WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

    DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

    READ ALSO – भारत की पहली वैनेडियम फ्लो बैटरी

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *