
👉 आयोजन स्थल: एशियन यूथ गेम्स 2025 (Asian Youth Games 2025) बहरीन के मनामा में आयोजित किए जा रहे हैं।
👉 खेल (कुराश): भारत ने कुश्ती के पारंपरिक स्वरूप ‘कुराश’ में कुल तीन पदक जीते हैं।
👉 कनिष्का बिधूड़ी (रजत पदक):
- महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनिष्का को उज़्बेकिस्तान की मुबीनाबोनू करीमोवा से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें रजत पदक मिला।
👉 अरविंद (कांस्य पदक):
- पुरुषों के 83 किग्रा वर्ग में अरविंद ने कांस्य पदक जीता।
- वे सेमीफाइनल में उज़्बेकिस्तान के शोहजाहोन गोलिबोव से 10-0 से हार गए थे।
👉 ख़ुशी (कांस्य पदक):
- कुराश में भारत का पहला पदक ख़ुशी ने जीता था।
- उन्होंने रविवार को महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
👉 भारतीय टीम:
- कुराश स्पर्धा में भारत की ओर से चार सदस्यीय टीम ने भाग लिया था।
- इन गेम्स में भारत का कुल 222 एथलीटों का दल हिस्सा ले रहा है।
👉 गेम्स समापन: इन खेलों का समापन 31 अक्टूबर को होगा।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – भारत का पहला सेमीकंडक्टर नवाचार संग्रहालय (India’s first semiconductor innovation museum)
