त्रिपुरारी शरण बने बिहार के मुख्य सचिव ( Bihar Chief Secretary )

एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में, नीतीश कुमार सरकार द्वारा सात आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है और 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का मुख्य सचिव ( Bihar Chief Secretary ) बनाया गया है। त्रिपुरारी शरण वर्तमान में राजस्व परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया और अगले आदेश तक राज्य के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है।

अब तक बिहार के मुख्य सचिव रहे अरुण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिसका पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । अब उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया है। त्रिपुरारी शरण पूर्व में एफटीआइ के निदेशक भी रह चुके हैं। इसी साल जून महीने में वह सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।

MUST JOIN OUR APPCLICK HERE 

ALSO READ – बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram