करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2025

 

#1. हाल ही में (फरवरी 2025 में) भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को कितने प्रतिशत तक कम किया है –

करीब पांच वर्ष बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कमी की है और इसे साढे़ छह प्रतिशत से घटाकर सवा छह प्रतिशत कर दिया है। रेपो रेट वह ब्‍याज दर है जिस पर भारत में वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैक से धन उधार लेते है। केन्‍द्रीय बैंक के गर्वनर संजय मल्‍होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक के बाद मुम्‍बई में यह घोषणा की। इसके परिणामस्वरूप, स्‍थाई जमा सुविधा-एसडीएफ की दर 6 प्रतिशत और मार्जिनल स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर तथा बैंक दर साढ़े 6 प्रतिशत रहेगी। इससे पहले रेपो दर में 25 आधार अंकों में कटौती मई 2020 में की गई थी।

#2. WHO ने अधिक सोडियम वाले नमक के उपयोग के स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए किस विकल्प को अपनाने की सलाह दी –

अधिक सोडियम वाले नमक का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे लेकर चेताया है। इससे पहले भी संगठन ने गाइडलाइन जारी करके बताया था कि एक दिन में औसतन पांच ग्राम नमक ही खाना चाहिए। सोडियम युक्त नमक के लिए डब्ल्यूएचओ ने नई गाइडलाइन जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई गाइडलाइन भारतीयों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों से कम सोडियम वाले नमक को खाने की अपील की है। गाइडलाइन में खाने में सामान्य टेबल साल्ट की जगह पर पोटेशियम युक्त कम सोडियम वाले नमक के उपयोग की बात कही गई है। गौरतलब हो यह सिर्फ वयस्कों और स्वस्थ व्यक्तियों के लिए कहा गया है। वहीं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को सामान्य नमक खाने की सलाह दी गई है।

#3. भारत का चंद्रयान-4 मिशन किस वर्ष लॉन्च किया जाएगा –

भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना होगा। चंद्रयान-4 में हेवीलिफ्ट LVM-3 रॉकेट के कम से कम दो अलग-अलग लॉन्च शामिल होंगे जो मिशन के पांच अलग-अलग कंपोनेंट्स को ले जाएंगे। इन्हें ऑर्बिट में इकट्ठा किया जाएगा। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) मिशन को मंजूरी दे दी है, जो 36 महीनों में पूरा किया जाएगा।

#4. ऑस्ट्रेलिया की संसद ने किस उद्देश्य से नया घृणा-विरोधी अपराध कानून पारित किया –

ऑस्ट्रेलिया की पार्लियामेंट ने यहूदी विरोधी घटनाओं में वृद्धि से निपटने के लिए सख्त घृणा- विरोधी अपराध कानून पारित किया। इसमें घृणा प्रदर्शित करने और आतंक अपराधों के लिए आवश्यक न्यूनतम दंड का प्रावधान शामिल है। इन कानूनों में सार्वजनिक रूप से नाजी सैल्यूट प्रदर्शित करने जैसे कम गंभीर घृणा अपराधों के लिए 12 महीने की न्यूनतम जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसमें आतंक अपराधों में दोषी पाए जाने वाले लोगों के लिए छह वर्षों की सजा का प्रावधान किया गया है।

#5. मध्य प्रदेश में बनने वाला नया (नौवां) टाइगर रिजर्व कौन-सा है –

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि राज्य में नौवां टाइगर रिजर्व बनने वाला है। उन्होंने बताया कि माधव टाइगर अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।

#6. कोलकाता स्थित ‘फोर्ट विलियम’ का नया नाम क्या रखा गया है –

कोलकाता स्थित सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ कर दिया गया है। फोर्ट विलियम का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1781 में करवाया था। ये फैसला छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि के रूप में लिया गया है।

#7. “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” अभियान किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है –

औषधीय पौधों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव द्वारा “शतावरी-बेहतर स्वास्थ्य के लिए” नाम से एक प्रजाति-केंद्रित अभियान का शुभारंभ किया गया। अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाने वाली शतावरी विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए, अब इस अभियान के माध्यम से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह पूरे देश में व्यापक दर्शकों तक पहुंचे।

#8. हाल ही में भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए कौनसी नई वीज़ा कैटेगरी लांच की है –

भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी सहित भारतीय चिकित्सा प्रणालियों के तहत इलाज चाहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई एक नई आयुष वीज़ा श्रेणी शुरू की है। इस वीज़ा का उद्देश्य चिकित्सा मूल्य यात्रा को सुविधाजनक बनाना और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के लिए भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।

#9. “चंद्रयान से चुनाव तक” पहल किसके द्वारा शुरू की गई है –

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान पश्चिमी दिल्ली में मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए “चंद्रयान से चुनाव तक” (Chandrayaan Se Chunao Tak) पहल शुरू की है। इस अभिनव अभियान का उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, विशेष रूप से सफल चंद्रयान मिशन को लेकर उत्साह का लाभ उठाकर मतदाताओं को शामिल करना है।

#10. इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

पुर्तगाल में प्रिंस रहीम अल-हुसैनी को उनके पिता की मृत्यु के बाद इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता आगा खान के रूप में नामित किया गया है। 53 वर्षीय प्रिंस रहीम दुनिया के इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम बन गए हैं। पिता और आध्यात्मिक धर्मगुरू करीम आगा खान चतुर्थ ने अपनी वसीयत में प्रिंस रहीम को आगा खान पंचम के रूप में नामित किया था। उनका निधन पुर्तगाल में 88 वर्ष की आयु में हो गया।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *