करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2025

 

#1. ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का मुख्य उद्देश्य क्या है –

केंद्रीय बजट 2025-26 में ज्ञान भारतम मिशन (Gyan Bharatam Mission) की घोषणा की गई, जिसके तहत एक करोड़ पांडुलिपियों का संरक्षण और दस्तावेजीकरण किया जाएगा। यह शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहकर्ताओं के पास पड़ी भारत की पांडुलिपि विरासत के सर्वेक्षण, दस्तावेज़ीकरण और संरक्षण के लिए एक विशेष मिशन है।

#2. हाल ही में भारत के पहले वाइट टाइगर प्रजनन केंद्र को मंजूरी किस राज्य में मिली है –

भारत के पहले वाइट टाइगर प्रजनन केंद्र को आधिकारिक तौर पर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) द्वारा मंजूरी दे दी गई है और इसे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य सफेद बाघों का संरक्षण और प्रजनन करना है, जो बंगाल टाइगर की एक दुर्लभ प्रजाति है।

 

 

#3. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है –

कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए 4 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’।

#4. भारत मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में दुनिया में कौन सा स्थान रखता है –

भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है । 2014 में भारत में केवल 2 मोबाइल विनिर्माण इकाइयाँ थीं, लेकिन आज देश में 300 से अधिक विनिर्माण इकाइयाँ हैं जो इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में महत्वपूर्ण विस्तार को रेखांकित करती हैं।

#5. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें अधिवेशन के अध्यक्ष कौन हैं –

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के उन्‍नासीवें सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष फिलेमोन यांग भारत की चार दिन की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि श्री यांग कैमरून के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

#6. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 डोगरी भाषा के लिए किसे मिला –

सरकार ने डोगरी भाषा के लिए वर्ष 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार दिवंगत चमन अरोड़ा को उनकी पुस्‍तक “इक होर अश्‍वथामा” के लिए दिये जाने की घोषणा की है। पुरस्‍कार में तांबे की उत्‍कीर्ण पट्टिका वाली मंजूषा और एक लाख रुपये प्रदान किये जाएंगे। 8 मार्च को नई दिल्‍ली में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में परिवार के सदस्‍य या नामांकित व्‍यक्ति को यह पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।

#7. 2025 में भारत और मालदीव के बीच आयोजित सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का कौन-सा संस्करण था –

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 13वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ शुरू हो गया है। मालदीव में शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है जो भारत और मालदीव में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। वर्ष 2023 में उत्तराखंड के चौबटिया में यह अभ्‍यास आयोजित किया गया था।

#8. 38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 में कहाँ आयोजित किया जा रहा है –

हरियाणा के फरीदाबाद में 38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 7 फरवरी से आयोजित होगा। इस बार मेले में उड़ीसा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट होंगे और बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देशों की कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। इसबार मेले में कला, हस्तशिल्प और भारतीय संस्कृति के साथ-साथ स्वेदशी उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

#9. मशहूर मूर्तिकार लतिका कट्ट की सबसे प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति कहां स्थित है –

भारत की सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध मूर्तिकारों में से एक लतिका कट्ट का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सार्वजनिक व्यक्तित्वों की विशाल मूर्तियों और बस्ट के लिए जानी जाने वाली कट्ट के काम ने प्रकृति के जैविक रूपों की सजीवता को दर्शाया। अपने पांच दशक लंबे करियर में, उन्होंने विभिन्न प्रकार के माध्यमों में काम किया, जिनमें टेराकोटा, पेपर-माचे, पत्थर और कांस्य शामिल थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृतियों में से एक दिल्ली के जवाहर भवन में स्थित जवाहरलाल नेहरू की 20 फुट की कांस्य मूर्ति है।

#10. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के पहले चरण में किस राज्य ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया –

खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2025 के पहले चरण का समापन लेह, लद्दाख में हुआ, जहां लद्दाख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में आइस हॉकी और स्केटिंग जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें लद्दाख, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। लद्दाख ने कुल 7 पदक (4 स्वर्ण सहित) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *