करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2025

 

#1. 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा –

भारत में पैरा खेलों और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के आधिकारिक लोगो और शुभंकर का अनावरण किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन तमिलनाडु में आयोजित किया जाएगा और भारत में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाएगा, जहां दिव्यांग एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

#2. सचिन तेंदुलकर को 2025 में किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया –

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया है। मुंबई में नमन अवार्ड्स 2025 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्‍हें सम्‍मानित किया। श्री तेंदुलकर को दो दशकों में भारतीय क्रिकेट में अद्वितीय योगदान के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पुरस्‍कार प्रदान किया। अन्य पुरस्कार विजेताओं में भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। बुमराह को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर का प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार मिला। भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने चौथा सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता।

#3. र खिताब जीता –

भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। क्वालालाम्पुर में फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। भारत ने 83 रन का लक्ष्य 52 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। खास बात यह रही कि भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई जिसने सभी मुकाबले जीते।

#4. इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के मंदिर का नाम क्या है –

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन के मंदिर निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खुशी जाहिर की है। मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही। जकार्ता मुरुगन मंदिर को श्री सनातन धर्म आलयम के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान मुरुगन को समर्पित इंडोनेशिया का पहला मंदिर है। ये मंदिर 2020 में बनना शुरू हुआ था।

#5. ‘हर कंठ में भारत’ शास्त्रीय संगीत श्रृंखला का आयोजन किसके सहयोग से किया गया –

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर, आकाशवाणी के ब्रॉडकास्टिंग हाउस स्थित पंडित रविशंकर संगीत स्टूडियो में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एक नई रेडियो कार्यक्रम श्रृंखला ‘हर कंठ में भारत’ का लोकार्पण करना था, जिसे विशेष रूप से भारतीय शास्त्रीय संगीत के विविध स्वरूपों को प्रसारित करने के लिए तैयार किया गया है।

#6. भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए सुपर ऐप का नाम क्या है –

रेल मंत्रालय ने सुपर ऐप ‘स्वरेल’ प्रस्तुत किया है , जो आम लोगों को व्यापक रेलवे सेवाएं प्रदान करने वाला वन-स्टॉप समाधान है। वर्तमान में बीटा परीक्षण में, ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है । ऐप का मुख्य केंद्रबिंदु एक सहज और स्वच्छ उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस (यूआई) के साथ उपयोगकर्ता अनुभव को उन्नत बनाना है। यह विभिन्न रेलवे सेवाओं को एकीकृत करता है, जिससे कई अनुप्रयोगों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और उपयोगकर्ता उपकरणों पर स्थान की खपत में कमी आएगी।

 

 

#7. नीति आयोग द्वारा चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहां किया गया –

नीति आयोग ने 30 जनवरी, 2025 को जयपुर, राजस्थान में ‘चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ आयोजित की। कार्यशाला का आयोजन नीति आयोग के राज्य सहायता मिशन के तहत ग्रीन ट्रांजिशन और जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से दो क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया: इंड ऑफ लाइफ वाहन (ईएलवी) और इंड ऑफ लाइफ टायर (ईएलटी)। इसमें निर्माताओं, रिसाइकिलर्स, भारत सरकार के अधिकारियों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न उद्योग हितधारकों ने भाग लिया।

#8. 1 फरवरी 2025 को मुंबई में आयोजित बोर्ड के वार्षिक समारोह में बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया –

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को BCCI के एनुअल ईवेंट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा आज 31 जनवरी को की गई। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। 463 वनडे में उनके नाम 18,426 रन हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं।

#9. नासा के एग्जियम मिशन 4 के लिए चुने गए पहले भारतीय पायलट कौन हैं –

इंडियन एयरफोर्स (IAF) कैप्टन ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को नासा के एग्जियम मिशन के लिए चुना गया है। वे स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। शुभांशु एग्जियम मिशन 4 के लिए पायलट चुने गए हैं। वे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे।

#10. सुनीता विलियम्स ने कुल कितने घंटे की स्पेसवॉक पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बाहर 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) पूरी की। इस उपलब्धि के साथ उनके कुल स्पेसवॉक का समय 62 घंटे 6 मिनट हो गया जिससे उन्होंने नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन का 60 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर पिछले जून 2024 से आईएसएस पर फंसे हुए हैं।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *