करेंट अफेयर्स क्विज – जनवरी 2025

 

#1. ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ अभियान किसने शुरू किया –

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 19 जनवरी को गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ अभियान शुरू किया है। ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ की वेबसाइट के अनुसार, ‘व्हाइट टी-शर्ट’ कांग्रेस पार्टी के पांच मुख्य सिद्धांतों का प्रतीक है: करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति।

#2. चीन ने पाकिस्तान का कौन सा उपग्रह लॉन्च किया –

17 जनवरी, 2025 को चीन ने जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से पाकिस्तान के पहले स्वदेशी इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (EO-1) उपग्रह, PRSC-EO1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया । इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग करके पृथ्वी अवलोकन डेटा एकत्र करने के लिए डिज़ाइन किए गए इस उपग्रह को लॉन्ग मार्च-2D वाहक रॉकेट द्वारा अपनी नियोजित कक्षा में स्थापित किया गया।

#3. पूर्वी भारत की पहली खगोलीय वेधशाला कहां स्थित है –

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत पूर्वी भारत की पहली और देश की छठी खगोलीय वेधशाला का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के गरपंचकोट क्षेत्र के पंचेत पहाड़ी पर किया गया। यह लद्दाख, नैनीताल (उत्तराखंड), माउंट आबू (राजस्थान), पुणे में गुरबानी हिल्स और तमिलनाडु में कवलूर के बाद भारत में छठी ऐसी वेधशाला है। गरपंचकोट पहाड़ियों में स्थापित वेधशाला का नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर रखा गया है।

#4. जाफना के सांस्कृतिक केंद्र का नया नाम क्या है –

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हिनिदुमा सुनील सेनेवी ने जाफना के सांस्कृतिक केंद्र का नाम बदलकर ‘तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र‘ रखने की घोषणा की। यह निर्णय महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि तथा उनके सम्‍मान में लिया गया है।

#5. स्वामित्व योजना का पूरा नाम क्या है –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्डों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांव शामिल हुए। पीएम मोदी ने बताया कि बीते पांच सालों में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को संपत्ति कार्ड सौंपें जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन ग्रामीण भारत और वहां की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। स्वामित्व योजना जो अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों का कानूनी अधिकार देना है। स्वामित्व योजना का पूरा नाम सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेजेस एरिया है।

#6. हाल ही में (जनवरी, 2025 में) पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की सजा क्यों सुनाई गई –

पाकिस्तान के एक कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोनों पर सजा का एलान किया। दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए के नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

#7. हाल ही में (जनवरी, 2025 में) किस भारतीय राज्य को जल जीवन मिशन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा –

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएम अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के उत्कृष्ट उपयोग और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिया जा रहा है।

#8. हाल ही में (जनवरी, 2025 में) BCCI का लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है –

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को अपना लोकपाल नियुक्त किया है। जस्टिस मिश्रा को 2 जून, 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे 1 जून, 2024 तक NHRC के अध्यक्ष पद पर रहे।

#9. राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान कौन सा है –

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 प्रदान किए। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

#10. क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में डिजिटल कौशल के लिए भारत का कौन-सा स्थान है –

क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने डिजिटल कौशल के लिए भारत को कनाडा और जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर रखा है। हायर एजुकेशन एनालिस्ट QS यानी क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने ये इंडेक्स तैयार किया है। इस इंडेक्स को 4 पैमानों पर मापा गया है। जिससे पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय नौकरी बाजार (International Job Market) की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए ये देश कितने तैयार हैं। भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 99.1 मिला है। इंडेक्स में अमेरिका से सिर्फ एक अंक ही पीछे है। अमेरिका को 100 अंक मिले हैं।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *