करेंट अफेयर्स क्विज – जनवरी 2025

 

#1. भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक प्राप्त करने वाला कौन-सा देश है –

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने स्‍पेडेक्‍स मिशन के तहत चेजर और टार्गेट नामक दो उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्‍न करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसरो द्वारा स्‍वदेश में विकसित भारतीय डॉकिंग प्रणाली की सफलता के बाद भारत अमरीका, रूस और चीन के बाद इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला चौथा देश बन गया है।

#2. कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम क्या रखा गया है –

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा।

#3. ‘काशी तमिल संगमम’ का मुख्य उद्देश्य क्या है –

काशी तमिल संगमम 15 से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। यह अब तक का तीसरा ‘काशी तमिल संगमम’ है। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे तमिलनाडु और वाराणसी के ऐतिहासिक संबंध मजबूत होंगे, युवाओं को इनका महत्व पता चलेगा और देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की ओर बढ़ेगा। तमिलनाडु में जहां आईआईटी मद्रास ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी की है, वहीं वाराणसी में इस आयोजन की मेजबानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) करेगा। इस आयोजन में शामिल छात्रों व शिक्षकों को महाकुंभ में ‘अमृत स्नान’ करने का सौभाग्य मिलेगा और अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन भी होंगे।

#4. जोधपुर झाल वेटलैंड में पहली बार किस दुर्लभ प्रवासी पक्षी की उपस्थिति दर्ज की गई –

मथुरा के जोधपुर झाल वेटलैंड पर पहली बार प्रवासी पक्षियों की एक दुर्लभ प्रजाति रोजी पेलिकन (ग्रेट व्हाइट पेलिकन) देखी गई है। इन पक्षियों के दो समूह कुल 38 की संख्या में वेटलैंड पर पहुंचे हैं। इनकी उपस्थिति ने इस क्षेत्र को और आकर्षक बना दिया है। इसे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। जोधपुर झाल वेटलैंड आगरा और मथुरा के बीच स्थित है।

#5. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPM-JAY) को लागू करने वाला ओडिशा कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना?

ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPM-JAY) लागू करने वाला 34वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। अब केवल दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ही भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू नहीं है। भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसे सितंबर 2018 में शुरू किया गया। इसमें प्रत्येक पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

#6. राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का मुख्यालय कहां स्थापित किया गया है –

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड अगले पांच साल में हल्दी का उत्पादन दोगुना कर 20 लाख टन तक पहुंचाने में मदद करेगा। साथ ही, हल्दी के निर्यात को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर तलाशने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। पीयूष गोयल ने पल्ले गंगा रेड्डी को बोर्ड का पहला अध्यक्ष नियुक्त करने की भी जानकारी दी। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद (तेलंगाना) में स्थापित किया गया है।

#7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में किस पहल का उद्घाटन किया –

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की, ओडिशा राज्य सहकारी दूध उत्पादक संघ (ओएमएफईडी) की पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया। इन कार्यक्रमों का मकसद ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना, पशुधन उत्पादकता में सुधार करना और क्षेत्र में पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है।

#8. राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का मुख्यालय कहां स्थापित किया गया है –

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड अगले पांच साल में हल्दी का उत्पादन दोगुना कर 20 लाख टन तक पहुंचाने में मदद करेगा। साथ ही, हल्दी के निर्यात को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर तलाशने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। पीयूष गोयल ने पल्ले गंगा रेड्डी को बोर्ड का पहला अध्यक्ष नियुक्त करने की भी जानकारी दी। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद (तेलंगाना) में स्थापित किया गया है।

#9. ‘मिशन मौसम’ किस उद्देश्य के लिए लॉन्च किया गया –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘मिशन मौसम’ लॉन्च किया। मिशन मौसम का मकसद अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और प्रणाली विकसित करना है। पीएम ने मौसम विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर एक सिक्का भी जारी किया। साथ ही, उन्होंने ‘IMD विजन-2047’ डॉक्युमेंट भी जारी किया, जिसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की प्लानिंग का ब्लू प्रिंट है।

#10. 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक किस शहर में आयोजित हुई –

बैंकॉक में 13 जनवरी से 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक (ADGMIN) शुरू हुई। इस साल बैठक की थीम है- ‘सुरक्षित, अभिनव, समावेशी: आसियान के डिजिटल भविष्य को आकार देना’। बैठक में क्रॉस बॉर्डर प्राइवेसी फ्रेमवर्क, डिजिटल आइडेंटिटी वैरिफिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। बैठक में सभी 10 आसियान देशों सहित तिमोर-लेस्ते के प्रतिनिधि और आसियान महासचिव भाग लेंगे। आसियान एक क्षेत्रीय समूह है जो आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देता है। इसके 10 सदस्य देश हैं- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *