करेंट अफेयर्स क्विज – जनवरी 2025

 

#1. प्रोजेक्ट पी-75 की छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी का नाम क्या है –

मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट पी-75 की छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी वाघशीर नौसेना को सौंप दी है। आईएनएस वाग्शीर (एस 26) भारतीय नौसेना के लिए छह कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के पहले बैच की छठी और अंतिम पनडुब्बी है। यह स्कॉर्पीन श्रेणी पर आधारित एक डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बी है, जिसे फ्रांसीसी नौसेना रक्षा और ऊर्जा समूह नेवल ग्रुप ने डिजाइन और मुंबई के शिपयार्ड मझगांव डॉक लिमिटेड ने निर्मित किया है। छह पनडुब्बियों में कलवरी, खंडेरी, करंज, वेला, वागीर और वाघशीर शामिल है।

#2. ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025’ कितने लोगों को प्रदान किए गए –

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 लोगों को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025’ प्रदान किए। विदेश मंत्रालय ने 3 जनवरी को साल 2025 के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। पुरस्कार पाने वालों में त्रिनिदाद-टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू (सार्वजनिक कैटेगरी में), ब्रिटेन से बी ऊषा कुमारी पराशर (राजनीति के क्षेत्र में), सऊदी अरब में प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद और अमेरिका से डॉ. शर्मिला फोर्ड (सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में) शामिल हैं।

#3. भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन कहां किया गया –

हाल ही में भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज अंजी खड्ड ब्रिज (Anji Khad Bridge) का उद्घाटन जम्मू और कश्मीर में किया गया जो भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पुल जम्मू और कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) के कटरा और रियासी खंड को जोड़ता है।

 

#4. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर क्या होगी –

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख आर्थिक रिपोर्ट में वर्ष 2024 में 6.9 प्रतिशत के अनुमानित वृद्धि दर के बाद 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है जो मुख्यत: निजी खपत और निवेश से संचालित है। संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2025 रिपोर्ट में भारत के सेवा क्षेत्र और कुछ विशेष निर्मित वस्तुओं में निर्यात वृद्धि को उसकी आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख कारण बताया गया है।

#5. “विज़नेक्स्ट” किस क्षेत्र में भारत का पहला AI और EI संचालित मंच है –

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान-निफ्ट ने कपड़ा आयुक्त रूप राशि और निफ्ट निदेशक डॉ. शर्मिला राव की उपस्थिति में भारत का पहला एआई और ईआई संचालित फैशन पूर्वानुमान मंच ‘विज़नेक्स्ट’ का उद्घाटन किया। मंत्रालय के अंतर्गत ‘विज़नेक्स्ट प्रयोगशाला’ भारत के फैशन और खुदरा बाजार के लिए अनुसंधान और ट्रेंड का पुर्वानुमान लगायेंगे।

#6. मालदीव के रक्षा मंत्री कौन हैं जो हाल ही में (जनवरी 2025 में) भारत दौरे पर आए हैं –

8 से 10 जनवरी तक 3 दिन के भारत दौरे पर आए मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच मालदीव की सेना को हथियार और बाकी डिफेंस उपकरण देने, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और डिफेंस प्रोजेक्ट्स जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत प्रवास के दौरान घासन गोवा और मुंबई भी जाएंगे। चीन समर्थक माने जाने वाले मुहम्मद मुइज्जु नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति बने थे।

#7. 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन कहां हुआ –

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिशा में भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में 18वां प्रवासी भारतीय दिवस का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने विश्‍वभर में अपने कार्यों से देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री इस समय सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे हैं। तीन दिवसीय 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में धूमधाम से शुरू हुआ।

#8. भारत सरकार के आधिकारिक कैलेंडर 2025 की थीम क्या है –

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल मुरुगन के साथ भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस अवसर पर मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस साल के कैलेंडर का विषय “जनभागीदारी से जनकल्याण” है।

#9. मध्य प्रदेश की पार्थ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है –

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग की पार्थ योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस और अर्द्ध सैन्य बल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।

#10. विश्व तेलुगु सम्मेलन 2025 कहां आयोजित हो रहा है –

विश्‍व तेलुगु सम्‍मेलन आन्‍ध्र प्रदेश के राजामहेन्‍द्रवरम में गोदावरी ग्‍लोबल यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहा है। दो दिन के इस सम्मेलन में प्रतिष्ठित तेलुगु लेखक, साहित्यकार, पूर्व उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश एन. वी. रमणा, दोनों तेलुगु राज्‍यों के राज्‍यपाल, केंद्रीय और राज्‍य मंत्री, सांसद, कलाकार और अभिनेता शामिल होंगे।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *