करेंट अफेयर्स क्विज – जनवरी 2025

 

#1. हाल ही में (जनवरी 2025 में) इंडोनेशिया किस समूह का पूर्ण सदस्य बना है –

इंडोनेशिया, विकासशील देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) का फुल मेंबर यानी पूर्ण सदस्य बन गया है। ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने सोमवार 6 जनवरी, 2024 को इसकी घोषणा की। अब ब्रिक्स में 10 देश- ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। ब्राजील ने 1 जनवरी 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है।

#2. हाल ही में (जनवरी 2025 में) इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –

केंद्र सरकार ने डॉ. वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष बनाया है। वे 14 जनवरी को डॉ. एस. सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। इसरो के नये अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन अभी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक हैं। नारायणन ने लगभग चार दशक तक अंतरिक्ष संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र है।

#3. 9 साल तक पद पर रहने के बाद जनवरी 2025 में कनाडा के प्रधानमंत्री के पद से किसने इस्तीफा दिया –

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि वह लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि वह तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती। गौरतलब है कि यह फैसला पार्टी के अंदर बढ़ते दबाव के बाद लिया गया है, हाल के सर्वेक्षणों में लिबरल पार्टी को अगले चुनाव में बड़ी हार का सामना करने की संभावना जताई गई है। जस्टिन ट्रूडो ने नवंबर 2015 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था और दो बार पुनः निर्वाचित हुए।

#4. 38वें राष्ट्रीय खेलों की ‘मशाल’ को क्या नाम दिया गया है –

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल, जिसका नाम तेजस्विनी है, ने पूरे उत्तराखंड में अपनी यात्रा शुरू कर दी है, जो राज्य के विभिन्न शहरों का भ्रमण करेगी। यह मशाल रिले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो यहां 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले हैं।

#5. भारत का पहला AI-आधारित कैंपस कहां स्थापित किया जाएगा –

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत के पहले एआई-आधारित कैंपस की स्थापना की घोषणा की है। यह कैंपस उन्नाव के एससीआर क्षेत्र में स्थित होगा और यहां विद्यार्थियों को एआई-संवर्धित शिक्षा प्रदान की जाएगी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का यह नया एआई-सक्षम कैंपस 2025-26 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा

#6. देश के पहले जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर का उद्घाटन किस राज्य में हुआ –

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने सोमवार को असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत वाली 50 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों को कवर करती है। इसके अलावा केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री ने सिक्किम में देश के पहले ‘जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर’ का शुभारंभ किया।

#7. ‘पंचायत से संसद’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है –

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्‍ली में ‘पंचायत से संसद’ कार्यक्रम के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 20 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों की पंचायतीराज संस्‍थाओं से चुनी गई करीब 500 महिला प्रतिनिधि भाग ले रही हैं। इसका उद्देश्‍य पंचायतीराज संस्‍थाओं की अनुसूचित जनजाति‍यों से चुनी गई महिला प्रतिनिधियों को सशक्‍त बनाना है।

#8. हाल ही में (जनवरी 2025 में) भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कौन से विशेष वीजा पेश किए हैं –

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 5 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा शुरू किए हैं- ‘ई-स्टूडेंट वीजा’ और ‘ई-स्टूडेंट-एक्स वीजा’। ई-स्टूडेंट वीजा ऐसे विदेशी छात्रों को जारी किया जाएगा है जो भारत में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डॉक्टरेट या सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए एडमिशन चाहते हैं। ई-स्टूडेंट वीजा 5 साल के लिए वैध होगा। इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है।

#9. भारतपोल पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है –

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया। भारतपोल पोर्टल का उद्देश्य इंटरपोल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों पर कार्रवाई को सुव्यवस्थित करना है, जिसमें रेड नोटिस और अन्य इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल है। भारतपोल पोर्टल कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा।

#10. एसबीआई की ‘हर घर लखपति आरडी योजना’ किस उद्देश्य से बनाई गई है –

भारतीय स्‍टेट बैंक ने दो नई स्‍कीम की शुरुआत की है। यह दोनों योजनाएं कस्‍टमर्स को ब्‍याजऔर कई अन्‍य सुविधाएं भी प्रोवाइड कराएंगे। SBI की ये दो योजना- हर घर लखपति आरडी योजना (Har Ghar Lakhpati RD scheme) और एसबीआई पैट्रन्‍स एफडी योजना (SBI Patrons FD scheme) है। हर घर लखपति एक प्री कैलकुलेट की गई रेकरिंग डिपॉजिट योजना है, जिसे कस्‍टमर्स को 1 लाख रुपये या उसके गुणकों में जमा करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। ‘एसबीआई पैट्रन्‍स’ एक फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट योजना (Fixed Deposit Scheme) है, जो खासतौर पर 80 साल और उससे अधिक आयु के सीनियर सिटीजन के लिए है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *