#1. शनि ग्रह के कुल चंद्रमाओं की संख्या अब (मार्च 2025 में) कितनी हो गई है –
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) ने गैस के विशालकाय ग्रह शनि के 128 नए चंद्रमाओं को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है, जिससे इस ग्रह के चंद्रमाओं की संख्या अब 274 हो गई है। आईएयू द्वारा ताइवान के एकेडेमिया सिनिका में एडवर्ड एश्टन के नेतृत्व में खगोलविदों की एक टीम की खोजों को मान्यता दिए जाने के बाद शनि के चंद्रमाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
#2. सिक्किम सरकार द्वारा लगाए गए पर्यटक शुल्क की राशि क्या है?
सिक्किम की प्रेम सिंह तमांग सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के लिए 50 रुपये का प्रवेश शुल्क लगा दिया है। इसे 15 मार्च 2025 से लागू किया गया है। राज्य सरकार ने सिक्किम पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियम, 2025 के प्रावधानों के तहत यह शुल्क लगाया गया है। राज्य में आने वाले पर्यटकों को 50 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा और यह 30 दिनों तक के प्रवास के लिए वैध होगा।
#3. भारत और फ्रांस के बीच होने वाले द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का क्या नाम है –
भारत और फ्रांस के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी के प्रमाण के रूप में द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण का 23वां संस्करण 19 से 22 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। साल 2001 में अपनी शुरुआत होने के बाद से अभ्यास वरुण सहयोग की आधारशिला के रूप में विकसित हुआ है, जो नौसैनिक सहभागिता और परिचालन हेतु तालमेल को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#4. भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने EPIC-आधार लिंकिंग प्रक्रिया को किस संविधान अनुच्छेद के तहत स्पष्ट किया है –
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को वोटर ID (EPIC) को आधार से लिंक करने को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने की। बैठक में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी, केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव, MeitY सचिव, UIDAI के सीईओ और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हुए। आयोग ने स्पष्ट किया कि EPIC-आधार लिंकिंग प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 और 1950 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ही होगी। आयोग ने जोर देकर कहा कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है, बल्कि केवल व्यक्ति की पहचान साबित करता है। आयोग ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, भारत में केवल नागरिकों को ही मतदान का अधिकार है।
#5. टेलोमेयर क्या होते हैं -टेलोमेयर क्या होते हैं –
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने कैंसर से बचाव से जुड़ी एक नई प्रक्रिया खोजी है, जो टेलोमेयर नामक संरचनाओं पर केंद्रित है। टेलोमेयर गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के सिरे पर मौजूद सुरक्षात्मक आवरण होते हैं, जो कोशिकाओं को कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं। टेलोमेयर उम्र बढ़ने और कैंसर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ, ये धीरे-धीरे छोटे होते जाते हैं। जब टेलोमेयर बहुत छोटे हो जाते हैं, तो वे कोशिकाओं को विभाजन रोकने का संकेत देते हैं। यह एक प्राकृतिक सुरक्षा प्रक्रिया है, जो कैंसर को फैलने से रोकती है।
#6. दिल्ली में प्रस्तावित ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ का नया नाम क्या होगा –
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ का नाम ‘शिष्टाचार स्क्वाड’ होगा। दिल्ली के हर जिले में 2 स्क्वाड होंगे, जिसमें एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन स्क्वाड के हेड होंगे। दरअसल, यह उत्तर प्रदेश के ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है।
#7. ‘राजीव युवा विकासम’ योजना किस राज्य में शुरू की गई है –
तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विधानसभा परिसर में ‘राजीव युवा विकासम’ योजना का शुभारंभ किया। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को स्वरोजगार ऋण प्रदान करती है। इस योजना से राज्य भर में पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की आशा है। पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार इकाइयां स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
#8. चंद्रयान-5 मिशन में भारत किस देश के साथ मिलकर काम कर रहा है –
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। यह मिशन भारत के 2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, सरकार ने 2035 तक “भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन” स्थापित करने की योजना को भी स्वीकृति दी है। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान नारायणन ने बताया कि ISRO आने वाले वर्षों में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे कई महत्वपूर्ण मिशन जारी हैं। चंद्रयान-4 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना है, जबकि चंद्रयान-5, जिसे तीन दिन पहले मंजूरी मिली, इसमें 350 किलोग्राम का रोवर होगा। इस मिशन में भारत और जापान मिलकर काम कर रहे हैं।”
#9. हाल ही में (मार्च 2025 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल से जुड़ गए हैं। इसका उपयोग अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप करते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का पॉडकास्ट साझा किया था। दरअसल, अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों बातचीत की थी।
#10. इटली में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने कुल कितने पदक जीते –
भारत ने इटली में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य सहित कुल 33 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया।



