करेंट अफेयर्स क्विज – मार्च 2025

 

#1. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 का पहला खिताब किस टीम ने जीता –

क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया मास्टर्स ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 खिताब जीत लिया है। विनय कुमार और शाहबाज नदीम की शानदार गेंदबाजी के कारण पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स 7 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया मास्टर्स ने मात्र 17 ओवर 1 गेंद में जीत हासिल कर ली।

#2. हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों में प्रसार भारती को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया –

नई दिल्‍ली में हॉकी इंडिया के सातवें वार्षिक पुरस्‍कारों में प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में अमूल्‍य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। समारोह में पचास वर्ष पहले 15 मार्च को ही कुआलालम्पुर में भारत को एकमात्र विश्व कप जिताने वाली अजितपाल सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को पचास लाख रूपये नकद राशि के साथ ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

#3. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत किस वर्ष तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा –

वैश्विक वित्तीय कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भारतीय अर्थव्यवस्था 35 खरब डॉलर की थी और अनुमान है कि 2026 तक यह 47 खरब डॉलर हो जायेगी। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़कर 57 खरब डॉलर हो जायेगी और वह जर्मनी से आगे निकल जाएगा।

#4. त्रिनिदाद और टोबैगो के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं –

स्टुअर्ट यंग, ​​सेंट एन्स में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। श्री यंग वर्तमान में ऊर्जा और ऊर्जा उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे निवर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोली का स्थान लेंगे।

#5. 19 से 20 मार्च तक नई दिल्ली में किस देश के साथ भारत काउंटर-टेररिज्म बैठक की सह-अध्यक्षता करेगा –

आतंकवाद के खिलाफ भारत में महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक होने जा रही है। इस दौरान विभिन्न देश काउंटर टेररिज्म पर मंथन करेंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आतंकवाद-प्रतिघात पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 19 से 20 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भारत और मलेशिया इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

#6. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2025 की थीम क्या थी –

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है, उपभोक्ता अधिकारों और संरक्षण को बनाए रखने की की याद दिलाता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2025 का थीम है, ‘स्थायी जीवनशैली के लिए एक उचित बदलाव।’ यह थीम सभी उपभोक्ताओं के लिए टिकाऊ और स्वस्थ जीवनशैली विकल्पों को उपलब्ध, सुलभ और किफ़ायती बनाने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है – साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि ये बदलाव लोगों के बुनियादी अधिकारों और ज़रूरतों को बनाए रखें।

#7. महिला प्रीमियर लीग 2025 का खिताब किस टीम ने जीता –

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के फाइनल में मुंबई में मुंबई इंडियंस ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को आठ रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया है। डेल्‍ही कैपिटल्‍स की फाइनल में यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली। जवाब डेल्‍ही कैप‍िटल्‍स नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

#8. बायोई3 नीति का उद्देश्य क्या है –

12 मार्च, 2025 को, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MoS&T), भारत सरकार (GoI) के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) और असम सरकार (GoAS) ने नई दिल्ली (दिल्ली) में बायोई3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति के तहत केंद्र-राज्य साझेदारी स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) को औपचारिक रूप दिया। यह बायोई3 ढांचे के तहत पहली केंद्र-राज्य साझेदारी है, जिसका उद्देश्य असम में उच्च प्रदर्शन वाले जैव-विनिर्माण को बढ़ावा देना और एक स्थायी जैव प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है।

#9. ‘मेट्रोडेस्क’ क्या है, जिसे एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद में शुरू करने की घोषणा की है –

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने कहा है कि वह गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर को-वर्किंग स्पेस ‘मेट्रोडेस्क’ शुरू करेगा। एनसीआरटीसी ने कहा है कि यह पहल शहरी ट्रांजिट स्पेस को व्यवसायिक हब में बदलने की दिशा में एक नया कदम है, जो नमो भारत नेटवर्क के अंतर्गत अपनी तरह का पहला को-वर्किंग मॉडल होगा।

#10. मार्च 2025 में फंसे हुए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए कौन सा मिशन लॉन्च किया गया था?

स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू किया है। सुनीता और बुच नौ महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हैं। क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ फाल्कन-नाइन रॉकेट का प्रक्षेपण हुआ। मिशन के अंतर्गत अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए चार क्रू सदस्यों को भी भेजा गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले वर्ष जून में अंतरिक्ष स्‍टेशन में गये थे। दोनों को करीब एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्‍टेशन पर रहना था।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *