करेंट अफेयर्स क्विज – सितंबर 2022

#1. ‘राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग विधेयक’ (National Anti-Corruption Commission Bill) किस देश से संबंधित है -

ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल ने हाल ही में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग विधेयक (National Anti-Corruption Commission) पेश किया। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग सार्वजनिक क्षेत्र में गंभीर या प्रणालीगत भ्रष्टाचार की जांच और रिपोर्ट करने के लिए एक निकाय है।

#2. हाल ही में सऊदी अरब के प्रधान मंत्री के रूप में किसे नामित किया गया है -

सऊदी अरब में, किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने अपने बेटे और वारिस क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को राज्य के प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया।

#3. हाल ही में निर्मला सीतारमण ने युवा पीढ़ी को करों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए निम्नलिखित में से किस डिजिटल कॉमिक बुक का विमोचन किया है -

करों के महत्व के बारे में मजेदार तरीके से युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मोटू-पतलू की डिजिटल कॉमिक पुस्तकों की एक नई श्रृंखला जारी की गई है।

#4. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखा गया है -

शहीद ए आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती के अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिया।

#5. हाल ही में खबरों में रही तमीरापानी नदी (Tamirapani River) किस राज्य में स्थित है -

तमीरापानी नदी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में पश्चिमी घाट की पोथिगई पहाड़ियों से निकलती है। बेंगलुरु बेस्ड Ashoka Trust for Research and the Environment (ATREE) के शोधकर्ताओं ने ‘TamiraSES’ परियोजना के तहत तमीरापानी नदी के जीर्णोद्धार की पहल की।

#6. हाल ही में,किसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -

ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह सचिव, सुएला ब्रेवरमैन को लंदन में एक समारोह में पहली बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया है। यह पुरस्कार वर्ष 2000 में दक्षिण एशियाई लोगों को यूके में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था। सुएला ब्रेवरमैन एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और बैरिस्टर हैं, जो 6 सितंबर 2022 से गृह सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

#7. हाल ही में भारत के किस राज्य को आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है -

स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

#8. निम्नलिखित में से किस दिग्गज अभिनेत्री को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा -

जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 30 सितम्‍बर को आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्‍यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं।

#9. हाल ही में किस राज्य ने (सितंबर 2022 में) महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘हमर बेटी-हमर मान’ (हमारी बेटी हमारा गौरव) अभियान की घोषणा की -

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए ‘हमर बेटी-हमर मान’ (हमारी बेटी हमारा गौरव) अभियान की घोषणा की।

#10. निम्न में से कौन इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री बनने वाली है -

ब्रदर्स पार्टी ऑफ इटली की नेता, जियोर्जिया मेलोनी ने इटली में हुए आम चुनाव में जीत हासिल की है। वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली है और उनकी सरकार दक्षिणपंथी विचारधारा की सरकार होगी। मेलोनी इटली के इतिहास में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram