करेंट अफेयर्स क्विज – मई 2024

 

#1. भारतीय वन्यजीव संस्थान के अनुसार, भारत में गंगा नदी डॉल्फ़िन की आबादी किस राज्य में सबसे अधिक है –

भारतीय वन्यजीव संस्थान की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी बेसिन में 4000 से अधिक डॉल्फ़िन पायी गई हैं। गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में पाई जाने वाली नदी डॉल्फ़िन में से 2000 से अधिक अकेले उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश में डॉल्फ़िन मुख्यतः चम्बल नदी में पाई जाती हैं।

#2. हाल ही में (मई 2024 में) कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बन गया है?

स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बन गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि स्पेन ने नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिदाओ डोमिंग्वेज़ की बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अनुसमर्थन दस्तावेज सौंप दिया।

#3. हाल ही में (मई 2024 में) संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने किस देश के राजदूत को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया –

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने देश में राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर पराग्वे के राजदूत जोस अगुएरो अविला (Jose Aguero Avila) को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया। पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका की एक लैंडलॉक्ड कंट्री है।

#4. हाल ही में (मई 2024 में) किस भारतीय मूल के प्रोफेसर को खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया गया –

शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है। 2006 से 2018 तक कैलटेक ऑप्टिकल ऑब्जर्वेटरीज के डायरेक्टर के रूप में काम किया।

 

#5. हाल ही में (मई 2024 में) माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला कौन है –

हाल ही में पर्वतारोही ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गईं है। 55 वर्षीय रात्रे मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इससे पहले साल 19 मई, 2018 को ‘माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला’ 53 वर्षीय संगीता बहल थी। रात्रे का दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का यह दूसरा प्रयास था। साल 2023 में, खराब मौसम के कारण उन्हें 8,160 मीटर से वापस लौटना पड़ा था।

#6. ऋषि सुनक ब्रिटेन में किस राजनीतिक दल के नेता हैं –

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने निर्धारित समय से पहले ही 4 जुलाई को संसद का चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यह ब्रिटेन में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव का सही समय है। हाउस ऑफ कॉमन्स में 650 सदस्य हैं। उन्होंने यह घोषणा ब्रिटेन में महंगाई दर गिरकर 2.3 प्रतिशत रह जाने के बाद की गई है, जो पिछले तीन वर्ष में सबसे कम है।

#7. उत्तर प्रदेश की गुलाबी ई-रिक्शा चालक आरती ने 22 मई 2024 को कौन सा प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता –

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की 18 वर्षीय पिंक ई-रिक्शा चालक आरती ने 22 मई 2024 को अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार लंदन में प्रिंस ट्रस्ट अवार्ड्स में प्रदान किया गया, जहाँ आरती ने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। आरती का कार्य भारत में पिंक ई-रिक्शा पहल पर केंद्रित है, जो बैटरी चालित रिक्शा के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की पेशकश करता है जो प्रदूषण को कम करता है।

#8. उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मई 2024 में) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं के लिए डिज़ाइन किए गए पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) की एक नई श्रेणी “कोपायलट+ पीसी” लॉन्च की है –

माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं के लिए डिज़ाइन किए गए पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) की एक नई श्रेणी “कोपायलट+ पीसी” पेश की। कोपायलट+ पीसी अब तक निर्मित सबसे तेज़, सबसे बुद्धिमान विंडोज़ पीसी हैं।

#9. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा प्रकाशित विश्व आर्थिक मंच के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत का स्थान क्या है –

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा हाल ही में जारी यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत को 119 देशों में से 39वां स्थान दिया गया है । संयुक्त राज्य अमेरिका को विश्व में शीर्ष स्थान दिया गया जबकि भारत दक्षिण एशिया में सर्वोच्च रैंक वाला देश था। यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी एक द्विवार्षिक रिपोर्ट है। पहला सूचकांक 2022 में जारी किया गया था।

#10. हाल ही में (मई 2024 में) खबरों में रहा R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन किस बीमारी की रोकथाम के लिए विकसित किया गया है?

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने बीमारी से निपटने के लिए अफ्रीका को ‘R21/मैट्रिक्स-एम’ मलेरिया वैक्सीन का निर्यात शुरू कर दिया है। WHO द्वारा अनुशंसित यह नया टीका RTS,S/AS01 वैक्सीन में शामिल होता है।
Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *