ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य को Eco Sensitive Zone- ESZ ( पर्यावरण संवेदी क्षेत्र ) के रूप में अधिसूचित किया गया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (TCFS) महाराष्ट्र के आस-पास एक पर्यावरण संवेदी क्षेत्र (Eco Sensitive Zone- ESZ) अधिसूचित किया है।यह मालवन अभयारण्यके बाद महाराष्ट्र का दूसरा समुद्री अभयारण्य है और ठाणे क्रीक के पश्चिमी तट पर स्थित है।
इसे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी द्वारा एक “महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र” के रूप में मान्यता प्राप्त है।

ESZ ( Eco Sensitive Zone ) का अर्थ संरक्षित क्षेत्रों के लिये एक बफर के रूप में कार्य करना और एक वन्यजीव अभयारण्य या राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास विकास के दबाव को कम करना है।(ESZ) या पर्यावरण संवेदी क्षेत्र, संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास 10 किलोमीटर के भीतर के क्षेत्र हैं।
संवेदनशील गलियारे, संपर्क और पारिस्थितिक रूप से महत्त्वपूर्ण खंडों और प्राकृतिक संयोजन के लिये महत्त्वपूर्ण क्षेत्र होने की स्थिति में 10 किमी. से अधिक क्षेत्र को भी इको-सेंसिटिव ज़ोन में शामिल किया जा सकता है।

ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य में मैन्ग्रोव की 39 प्रजातियाँ पाई जाती हैं इसके अलावा यह फ्लेमिंगो जैसे पक्षियों की 167 प्रजातियों, मछली की 45 प्रजातियों, तितलियों की 59 प्रजातियों, कीट की 67 प्रजातियों और सबमें सियार जैसे स्तनधारी जानवरों का निवास स्थान है।

ठाणे क्रीक:

यह अरब सागर की तटरेखा पर स्थित एक प्रवेश द्वार (Inlet) है जो मुंबई शहर को भारतीय मुख्य भूमि से अलग करता है।
क्रीक को दो भागों में विभाजित किया गया है: घोड़बंदर-ठाणे स्ट्रेच और ठाणे-ट्रॉम्बे (उरण) स्ट्रेच।

महाराष्ट्र के अन्य संरक्षित क्षेत्र:

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व
कोयना वन्यजीव अभयारण्य
बोर वन्यजीव अभयारण्य
उमरेड पौनी करहंडला वन्यजीव अभयारण्य
सह्याद्री टाइगर रिज़र्व
मेलघाट टाइगर रिज़र्व
नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान

GET DAILY BIHAR CURRENT AFFAIRS : JOIN TELEGRAM

FOR TEST SERIES AND PDF : DOWNLOAD OUR APP

CURRENT AFFAIRS REVISON – E- BOOKS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram