France Social Media Ban: फ्रांस ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध, बना पहला EU देश

France Social Media Ban

चर्चा में क्यों?

हाल ही में फ्रांस (France) की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल (Social Media Ban) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया है। इस कड़े फैसले के साथ ही फ्रांस बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर आयु सीमा लागू करने वाला यूरोपीय संघ (EU) का पहला देश बन गया है।

प्रमुख बिंदु:

* फ्रांस में पारित इस नए कानून के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक होगी और प्लेटफॉर्म्स के लिए यूजर्स की उम्र की पुष्टि करना अनिवार्य होगा।
* यह प्रतिबंध सितंबर (नए शैक्षणिक सत्र) से नए अकाउंट्स पर लागू होगा, जबकि 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पहले से मौजूद (Existing) अकाउंट जनवरी 2027 तक बंद कर दिए जाएंगे।
* इस विधेयक के तहत फ्रांस के हाई स्कूलों में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
* बच्चों या उनके माता-पिता के लिए इस कानून में किसी भी सजा का प्रावधान नहीं किया गया है, बल्कि इसे लागू करने की पूरी जिम्मेदारी सोशल मीडिया कंपनियों (जैसे TikTok, Instagram) पर होगी।
* इस कानून से ऑनलाइन एजुकेशनल वेबसाइट्स, वैज्ञानिक प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया (जैसे Wikipedia) को छूट दी गई है।
* फ्रांस के इस कदम से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भी 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था। ब्रिटेन, स्पेन और डेनमार्क भी इसी तरह के उपायों पर विचार कर रहे हैं।
* फ्रांस के स्वास्थ्य निगरानी संस्था (Health Watchdog) के अनुसार, सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बच्चों में डिप्रेशन, कम आत्मसम्मान और अन्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं बढ़ रही थीं।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Static GK)

* यूरोपीय संघ (European Union – EU): यह 27 यूरोपीय देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक मंच है। फ्रांस इसका एक प्रमुख और संस्थापक सदस्य है।

* डिजिटल सर्विसेज एक्ट (DSA): यह यूरोपीय संघ का एक सख्त कानून है जो इंटरनेट यूजर्स को सुरक्षित रखने और टेक कंपनियों पर लगाम कसने के लिए बनाया गया है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):

प्रश्न 1. हाल ही में किस देश ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध (Social Media Ban) लगा दिया है?
उत्तर: फ्रांस (France) ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रश्न 2. क्या फ्रांस में सोशल मीडिया बैन का उल्लंघन करने पर बच्चों को सजा मिलेगी?
उत्तर: नहीं, इस कानून में बच्चों या उनके अभिभावकों के लिए सजा का कोई प्रावधान नहीं है। आयु सत्यापन (Age Verification) और प्रतिबंध लागू करने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया कंपनियों की होगी।

प्रश्न 3 . बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर आयु सीमा लागू करने वाला यूरोपीय संघ (EU) का पहला देश कौन सा है?
उत्तर: फ्रांस (France) ऐसा सख्त नियम लागू करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है।

JOIN WHATSAPP NOW – CLICK HERE
Download Our App : CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *