बिहार की भौगोलिक स्थिति – Geographical Location of Bihar

बिहार की भौगोलिक स्थिति 

  • बिहार भारत के पूर्व में स्थित है इसका अशंशीय विस्तार  21°58’10” से 27°31’15” उत्तरी अक्षांश व देशंतारिया विस्तार 82°19’50” से  88°17’40” पूर्वी देशांतर के मध्य है
  • बिहार की सीमा एक देश व भारत के तीन राज्यों को स्पर्श करती है इसके उत्तर में नेपाल पूर्व में पश्चिम बंगाल , पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखण्ड स्थित है
  • बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 13 वां सबसे बड़ा राज्य है
  • बिहार की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 345 किमी व पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 483 किमी है
  • बिहार राज्य की समुद्र तल से औसत ऊंचाई लगभग 173 फीट है
  • गंगा नदी बिहार को दो भागो में बांटती है जिन्हें गंगा का दक्षिणी क्षेत्र व गंगा का उत्तरी क्षेत्र कहा जाता है

 

बिहार की भूगर्भिक संरचना 

  • बिहार को भूगर्भिक संरचना के अध्ययन हेतु मुख्यतः तीन भागो में बांटा जा सकता है जो निम्नलिखित है
  • धारवाड़ चट्टानें –  इस चट्टानों का निर्माण काल प्री कैंब्रियन युग माना जाता है इनमे मुख्यतः स्लेट , क्वार्टज़ आदि आते है  ये बिहार के दक्षिण पूर्वी भाग, जमुई , नवादा, खड़गपुर की पहाड़ी आदि में पाई जाती है
  • टर्शियरी चट्टानें – इस प्रकार की चट्टानें विहार के चंपारण के आसपास के क्षेत्रो में पाई जाती है|
  • विन्ध्यन समूह की चट्टानें – ये चट्टानें मुख्यतः रोहतास तथा कैमूर जिले में पाई जाती है इनका उपयोग सीमेंट उधोग में भी किया जाता है

 

बिहार की जलवायु 

  • बिहार में मानसूनी प्रकार की जलवायु पाई जाती है यहाँ पूर्वी भाग की जलवायु पश्चिमी भाग की अपेक्षा आद्र होती है
  • बिहार में मुख्यतः तीन ऋतुएं होती है ग्रीष्म ऋतू , वर्षा ऋतू व शीत ऋतू
  • बिहार का सबसे गर्म जिला  गया है
  • बिहार में सबसे अधिक वर्षा किशनगंज जिले में होती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram